क्विम्सी डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान बेग  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: टेकबॉल मिक्स्ड डबल्स में भारत पदक से चूका, क्विम्सी- अनस की जोड़ी चौथे स्थान पर

Asian Games Teqball: एशियन गेम्स 2026 के टेकबॉल मिक्स्ड डबल्स में भारतीय जोड़ी क्विम्सी डिसूजा और अनस बेग कांस्य पदक मुकाबले में वियतनाम से हारकर चौथे स्थान पर रही।

सृष्टि मौर्य

Quimsey Dsouza Anas Baig Lost: एशियन गेम्स 2026 में भारत का टेकबॉल अभियान बिना पदक के खत्म हो गया। रविवार को क्विम्सी डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान बेग की भारतीय जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स के कांस्य पदक मुकाबले में वियतनाम के गुयेन होआंग मिन्ह टैन और ट्रिन्ह जिया न्घी के खिलाफ 9-12, 6-12 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारतीय जोड़ी कांस्य पदक से चूक गई और चौथे स्थान पर रही।

पहले सेट में मिली थी बढ़त

भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में अच्छी शुरुआत की। भारत और वियतनाम की जोड़ी 6-6 की बराबरी पर थी, जिसके बाद क्विम्सी और अनस ने 8-6 की बढ़त बना ली। हालांकि, भारतीय जोड़ी इस बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी।

वियतनाम ने लगातार पॉइंट हासिल करते हुए सेट पर पकड़ बनाई और इसे 12-9 से जीत लिया। दूसरे सेट में भी भारत ने कई मौके बनाए, लेकिन उन्हें बढ़त में बदल नहीं सका। वियतनाम ने सेट के आखिरी हिस्से में अपनी बढ़त मजबूत की और 12-6 से सेट जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

चोट के कारण क्विम्सी को हुई परेशानी

क्विम्सी डिसूजा की चोट ने भी भारतीय जोड़ी की मुश्किल बढ़ा दी। दूसरे सेट के दौरान उन्हें लंबे मेडिकल ब्रेक की जरूरत पड़ी। दिन में इससे पहले ही क्विम्सी महिला एकल का कांस्य पदक मुकाबला खेल चुकी थीं, जिसमें उन्हें जापान की युइना सकामोटो के खिलाफ हार मिली थी।

क्विम्सी ने मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद कोर्ट पर वापसी की, लेकिन सर्व करते समय वो असहज नजर आईं। खेल दोबारा शुरू हुआ तो भारत 5-9 से पीछे था। इसके बाद भारतीय जोड़ी सिर्फ एक और पॉइंट हासिल कर सकी और वियतनाम ने मुकाबला जीत लिया।

टेकबॉल में भारत का अभियान समाप्त

इस हार के साथ भारत का टेकबॉल अभियान बिना पदक के खत्म हो गया। वहीं, क्विम्सी के लिए उनका पहला एशियन गेम्स भी मुश्किल नतीजे के साथ समाप्त हुआ। मुंबई की इस खिलाड़ी को इससे पहले महिला एकल के कांस्य पदक मुकाबले में भी जापान की युइना सकामोटो से हार मिली थी।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की