सर्वेश कुशारे सौजन्य-IANS
खेल

Asian Games 2026: 56 साल का इंतजार खत्म, सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता सिल्वर

Sarvesh Kushare Silver Medal: एशियन गेम्स 2026 में सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर हाई जंप में सिल्वर जीता। भारत का 56 साल का इंतजार खत्म हुआ।

प्रिया जैस

Sarvesh Kushare High Jump: सर्वेश कुशारे ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप में 2.25 मीटर की ऊंचाई पार करके सिल्वर मेडल जीता। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

सर्वेश कुशारे के सिल्वर मेडल से भारत ने इस इवेंट में मेडल के लिए भारत के 56 साल के इंतजार को खत्म किया और देश की एथलेटिक्स यात्रा में एक और यादगार अध्याय जोड़ा।

2.25 मीटर की बेस्ट जंप से पोडियम पर बनाई जगह

मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की अपनी बेस्ट जंप के साथ पोडियम पर जगह बनाई। वह चीनी ताइपे के गोल्ड मेडलिस्ट चाओ ह्सुआन-फू की बराबर पर थे, लेकिन चाओ ने यह ऊंचाई अपनी पहली कोशिश में ही पार कर ली थी, जबकि सर्वेश ने इसके लिए दो कोशिशें कीं।

ऐसे में सर्वेश दूसरे पायदान पर रहे। वहीं, रिपब्लिक ऑफ कोरिया के सांगह्योक वू ने 2.22 मीटर की जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। सर्वेश ने मजबूत शुरुआत करते हुए अपनी पहली ही कोशिश में 2.10 मीटर की ऊंचाई पार की।

लंबे समय तक टॉप पोजीशन पर बने रहे

उन्होंने 2.14 मीटर, 2.18 मीटर और 2.22 मीटर की ऊंचाई भी पहली कोशिश में ही पार करके अपनी लय बरकरार रखी और लंबे समय तक टॉप पोजीशन पर बने रहे। चाओ को 2.18 मीटर की ऊंचाई पार करने में दो कोशिशें लगी थीं।

इसके बाद 2.25 मीटर की ऊंचाई पहली कोशिश में पार करके अपना सीजन का बेस्ट प्रदर्शन किया और बढ़त हासिल कर ली। दोनों एथलीट्स के 2.25 मीटर की ऊंचाई पार करने के बाद, मुकाबला 2.28 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचा।

हालांकि, तीन कोशिशों के बावजूद कोई भी एथलीट यह ऊंचाई पार नहीं कर सका, जिससे चाओ टॉप पर रहे और गोल्ड मेडल जीता, जबकि कुशारे को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन का मेडल पक्का

एशियन गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में सेओंग सुयेओन के खिलाफ महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ लवलीना बोरगोहेन ने मेडल पक्का कर लिया। उन्होंने 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से यह मुकाबला जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी