
बॉक्सिंग में तीन मेडल पक्के होने के बाद, देश को और मेडल की उम्मीद है, क्योंकि कपिल पोखरिया, लवलीना बोरगोहेन और प्रिया अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगे।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा। मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
गणेश मणि ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपने ही देश के साहिल जाधव को 149-148 से हराया।
GANESH MANI INTO THE QF! 🔥🔥🔥
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 28, 2026
He defeated Compatriot Sahil Jadhav 149-148 in Pre-QF on Men’s Compound Individual Archery at Asian Games 2026
Wish both Indians were in different bracket! pic.twitter.com/eFlcfIhGtN
भारतीय सर्फर किशोर कुमार ने राउंड ऑफ 16 में चीन को 9.76-8.80 से हराकर एशियाई खेलों के क्वार्टर-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। किशोर अब इस प्रतियोगिता में बचे एकमात्र भारतीय सर्फर हैं। कल उनका मुक़ाबला फिलीपींस के टोबी एस्पेजॉन से होगा।
KISHORE KUMAR INTO THE QF 🇮🇳🌊
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 28, 2026
The Indian surfer books his place in the Asian Games quarter-finals after edging past China 9.76–8.80 in the Round of 16.
Kishore is now the only Indian surfer remaining in the competition. pic.twitter.com/Bm8PhhOXZ6
एशियन गेम्स में भारत की पिंकी बलहारा कुराश महिला 78 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं और उन्होंने पदक पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में सुबह 10:40 बजे उनका मुकाबला कोरिया की सुमिन मो से होगा।
MEDAL SECURED FOR INDIA IN KURASH!
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 28, 2026
Pincky Balhara storms into the Women’s 78kg semi-finals at the Asian Games after a commanding 3-0 win over South Korea’s Garam Lim.
🥈 2018 Asian Games - 52kg
🏅 2026 Asian Games - 78kg, Medal assured
Another Asian Games medal for Pincky!… pic.twitter.com/LXWmCI0P7J
स्क्वैश टीम इवेंट में भारत की जीत के साथ शुरुआत हुई। एशियन गेम्स में महिलाओं के टीम इवेंट के शुरुआती ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने चीन को 2-1 से हराया। शमीजा रियाज को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, तन्वी शर्मा और जोशना चिनप्पा ने जीत हासिल की। अब टीम का अगला मुकाबला जापान के खिलाफ दोपहर 12 बजे (IST) होगा।
INDIA START WITH A WIN IN SQUASH TEAM
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 28, 2026
India defeat China 2-1 in their opening Group Stages tie of the Women’s team event at the Asian Games.
🇮🇳 India 2-1 China 🇨🇳
❌ Shameeza Riaz loses
✅ Tanvi Sharma wins
✅ Joshna Chinappa wins
Next match : Japan at 12 PM IST
एशियाई खेल 2026 के सेपकटकराव महिला डबल्स - ग्रुप B के इवेंट में भारतीय टीम कैप्टन लेइरेंटोनबी देवी इलांगबाम, मेनेनू त्सुकुरू, प्रीति लैंगोलजाम अपने तीसरे ग्रुप मैच में जापान से 1-2 (11–15, 15–9, 13-15) से हार गई। नतीजतन, हमारी टीम अपने ग्रुप में आखिरी स्थान पर रही और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।
Asian Games 2026 | Sepaktakraw (Women’s Double – Group B)
— SAI Media (@Media_SAI) September 28, 2026
🇮🇳 Indian team (Leirentonbi Devi Elangbam - Captain, Menenu Tsukru, Prity Langoljam) loses to Japan by 1-2 (11–15, 15–9, 13-15) in their 3rd Group match.
As a result, our team finishes last in their group and fails to… pic.twitter.com/TYJnbnAy3R
एशियन गेम्स में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत की भारतीय तिकड़ी मेडल जीतने से चूक गई। वे कुल 1727 पॉइंट्स और 56 'इनर 10s' के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
Manu Bhaker & Rahi Sarnobat failed to Qualify for the 25m Pistol Women Final 😢
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 28, 2026
Manu Bhaker - 579 | 11th
Rahi Sarnobat - 568 | 30th
Only Top 8 made into the Finals pic.twitter.com/2oU1rmK48g
एशियन गेम्स के वॉलीबॉल इवेंट में भारत की बेहतरीन प्रदर्शन आज भी जारी रहा। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एशियाई खेलों में हांगकांग को 3-0 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।
SECOND CONSECUTIVE WIN FOR INDIA
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 28, 2026
The Indian men’s volleyball team continues winning run at Asian Games campaign by defeating Hong Kong 🇭🇰 3-0
LET’S GOO BOYS!!!!! 🙌 pic.twitter.com/oSPLDk5FaV
एशियन गेम्स में निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बारिश के कारण भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुषों का क्रिकेट क्वार्टर फाइनल बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। बेहतर रैंकिंग वाली टीम होने के नाते भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया।
🚨 INDIA INTO THE SEMI-FINALS! 🇮🇳
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 28, 2026
India’s men’s cricket Quarterfinals against Afghanistan has been called off due to rain.
With India seeded higher, they progress to the semi-finals of Men’s Cricket pic.twitter.com/KbN9LjWGVn
एशियन गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में सेओंग सुयेओन के खिलाफ महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ लवलीना बोरगोहेन ने मेडल पक्का कर लिया। उन्होंने 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से यह मुकाबला जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
Asian Games 2026 | Boxing (Women's 75 Kg - Quarterfinals)
— SAI Media (@Media_SAI) September 28, 2026
Lovlina Borgohain (TOPS Core Athlete) defeats Suyeon Seong of Republic of Korea by 5-0 (Unanimous Decision). Lovlina proceeds to the Semifinals amd assured India of a Medal
Next bout: Lovlina in semifinal action on 30th… pic.twitter.com/ud8DKaQy2w
एशियन गेम्स में ज्योति सुरेखा वेन्नम का सफर खत्म हो गया। मौजूदा चैंपियन ज्योति सुरेखा वेन्नम महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट के राउंड ऑफ 16 में 14 साल की उभरती हुई कोरियाई तीरंदाज येओनसेओ कांग से 146-150 से हारकर बाहर हो गईं।
एशियन गेम्स के टेनिस इवेंट में भारत की अंकिता रैना और रुतुजा भोसले महिलाओं के डबल्स के पहले राउंड में कजाकिस्तान की अन्ना डैनिलिना और यूलिया पुतिनत्सेवा से 5-7, 6-3, (10-5) से हारकर बाहर हो गईं।
Asian Games 2026 | Tennis (Women's Doubles - R32)
— SAI Media (@Media_SAI) September 28, 2026
Rutuja Bhosale (TAGG Athlete) & Ankita Raina lose to Anna Danilina & Yuliya Putintseva (Kazakhstan)
Score: 1 - 2 (7-5, 3-6, [5-10] (match tie-break))
With this, India's Women’s Doubles Tennis campaign at the Asian Games 2026… pic.twitter.com/IshgoMhZ8J
एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह ने महिलाओं की 25m पिस्टल में सिल्वर जीता। 38-38 हिट्स की बराबरी के बाद शूट-ऑफ में चीन से हारीं।
SILVER FOR ESHA SINGH!🥳
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 28, 2026
The talented shooter clinches silver in the Women’s 25m Pistol individual event at #AsianGames2026.
Well done, Esha! 👏#Cheer4Bharat pic.twitter.com/BlWoJD9QQn
एशियन गेम्स 2026 में भारत का 56 साल का इंतजार खत्म हुआ। सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर हाई जंप में सिल्वर जीता।
🇮🇳🥈 A GIANT LEAP FOR INDIAN ATHLETICS!
— Dr. Anil Jain (@aniljaindr) September 28, 2026
Sarvesh Kushare soars to 2.25m to claim the Silver Medal in the Men’s High Jump at #AsianGames2026. 🏆
A historic achievement that ends India’s 56-year wait for a medal in this event and adds another memorable chapter to the nation’s… pic.twitter.com/yIhHwUnTft
एशियन गेम्स में स्क्वैश के टीम इवेंट में भारत ने स्क्वैश में चीन को बुरी तरह हराया। एशियन गेम्स में पुरुषों की टीम इवेंट के शुरुआती ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने चीन को 3-0 से हराया। भारत की ओर से सूरज चंद ने 3-0, वीर चोटरानी ने 3-0 और वेलवन सेंथिलकुमार ने भी 3-0 से चीन को मात दी। भारत का अगला मैच दक्षिण कोरिया के खिलाफ दोपहर 02:00 बजे होगा।
Asian Games 2026 | Squash (Men's Team Group Stage Pool A)
— SAI Media (@Media_SAI) September 28, 2026
India defeat the People's Republic of China 3-0 (Suraj Chand, Veer Chotrani and Velavan Senthilkumar register wins)
Up next: India vs Republic of Korea later today at 2 pm IST#AsianGames2026 #Cheer4Bharat pic.twitter.com/dnpEL6YPcl
कंपाउंड आर्चरी में चिकिता तनिपार्थी ने मोर्चा संभाले रखा है। चिकिता तनिपार्थी ने कंपाउंड आर्चरी के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली है। चिकिता ने चीनी ताइपे की हुसान यी के खिलाफ राउंड ऑफ 16 के तनावपूर्ण मुकाबले में संयम बनाए रखा और शूट-ऑफ जीतकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।
🇮🇳 CHIKITHA TANIPARTHI INTO THE QUARTER-FINALS OF COMPOUND ARCHERY!
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 28, 2026
Chikitha holds her nerve in a tense Round of 16 clash against Chinese Taipei’s Husan Yi and wins the shoot-off to advance into the QF pic.twitter.com/7duwMgGjVl
सोमवार को नागोया में हो रहे 2026 एशियाई खेलों में भारत की पिंकी बलहारा ने -78 किग्रा कुराश कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता, हालांकि उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
मुक्केबाजी से जुड़ी एक और सुखद खबर सामने आई है। प्रिया घंघास महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा को सर्वसम्मति से 5-0 के अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ ही प्रिया ने अपना एक और पदक सुनिश्चित कर लिया है। हालांकि, यह पदक किस रंग का होगा, इसका पता आगे चलकर ही लगेगा। प्रिया की निगाहें स्वर्ण पदक पर टिकी हुई हैं। इससे पहले लवलीना बोरगोहेन भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।
स्क्वॉश में भारतीय महिला टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में जापान को 2-1 से पराजित किया। इससे पहले आज ही खेले गए पहले मैच में टीम ने चीन के खिलाफ जीत हासिल की थी।
भारत की एथलीट वित्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।
भारतीय बॉक्सर कपिल पोखारिया ने भारत के लिए एक और पदक तय कर दिया है। पुरुष 90 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कपिल ने कोरिया के किन घिचाए को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में पहुंचते ही कपिल ने अपना पदक पक्का कर लिया है।
भारत की धाविका पारुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल करते हुए 15:14.61 मिनट का समय दर्ज किया। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 15:10.18 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान की नोजोमी तनाका ने 15:11.65 मिनट का समय लेकर रजत पदक प्राप्त किया। भारत की ही एक अन्य धाविका सीमा ने 15:35.06 मिनट का समय लिया और वह छठे स्थान पर रहीं।
सोमवार को 2026 एशियाई खेलों के पुरुष भाला फेंक मुकाबले में भारत ने दोहरी सफलता हासिल की। यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के दम पर रजत पदक जीता, जबकि रोहित यादव ने 84.35 मीटर का थ्रो करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।