Asian Games 2026: ईशा सिंह ने 25m पिस्टल में फिर जीता सिल्वर, चीन के खिलाफ रोमांचक शूट-ऑफ में चूकी

Esha Singh Shooting Silver Medal: एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह ने महिलाओं की 25m पिस्टल में सिल्वर जीता। 38-38 हिट्स की बराबरी के बाद शूट-ऑफ में चीन से हारीं।
asian games 2026 esha singh silver medal
ईशा सिंहसौजन्य-एक्स @TheKhelIndia
Published on: 
Updated on: 

Esha Singh Silver 25m Pistol: एशियन गेम्स के शूटिंग इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल हासिल कर लिया है। भारत की ईशा सिंह ने एशियन गेम्स में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अपना मेडल बरकरार रखा। यह उनका लगातार दूसरा सिल्वर मेडल है।

फाइनल मुकाबले में चीन के खिलाफ रोमांचक शूट-ऑफ के बाद ईशा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दोनों शूटर्स ने 38-38 हिट्स के साथ बराबरी पर मुकाबला खत्म किया था।

इससे पहले, ईशा का उत्तर कोरिया की सुक ह्यून किम के साथ भी एक लंबा शूट-ऑफ हुआ था, जिसमें कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

मनु भाकर और राही सरनोबत बाहर

25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में केवल ईशा ही व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाईं। वह आठवें स्थान पर रहीं। ईशा के अलावा एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पिस्टल इवेंट में निराशा हाथ लगी। सोमवार को आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट के फाइनल में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही और मेडल नहीं जीत पाई।

भारतीय टीम में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ईशा सिंह और कई बार एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली राही सरनोबत शामिल थीं। प्रिसिजन और रैपिड इवेंट्स में टीम का कुल स्कोर 1727-56x रहा और एक और मेडल हाथ से निकल गया।

44 शूटर्स ने लिया था हिस्सा

इसके अलावा, वहीं, मनु 11वें और राही 30वें स्थान पर रहीं। इस इवेंट में कुल 44 शूटर्स ने हिस्सा लिया था। केवल टॉप आठ शूटर्स को ही फाइनल के लिए क्वालिफाई करना था। ईशा ने चीनी ताइपे की येन-चिंग चेंग के साथ 580 प्वाइंट्स पर बराबरी की थी, लेकिन ज्यादा 'बुल्सआई' हिट करने के कारण वह फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं। ईशा ने 22x हिट किए थे, जबकि चेंग ने 20x स्कोर किया था।

मनु भाकर का एशियन गेम्स का सफर खत्म

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में जगह न बना पाने के कारण मनु का एशियन गेम्स का सफर बिना किसी मेडल के खत्म हुआ। वह क्वालिफिकेशन में 11वें स्थान पर रहीं। दो दिनों में प्रिसिजन और रैपिड राउंड में उनका कुल स्कोर 579-18x था। वहीं, राही का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और वह 568-16x के स्कोर के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

asian games 2026 esha singh silver medal
Asian Games 2026: न टॉस हुआ, न गेंद फेंकी; पाकिस्तान ने पक्का किया सेमीफाइनल का टिकट, हांगकांग का टूटा सपना

10 मीटर एयर पिस्टल में खाली हाथ रहा भारत

इससे पहले, मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन 181.1 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। भारत 10 मीटर एयर पिस्टल टीम मेडल भी नहीं जीत पाया और चौथे स्थान पर रहा।

सोमवार को प्रिसिजन इवेंट में भारत के पास मेडल जीतने का अच्छा मौका था, जब ईशा और मनु ने रैपिड राउंड में 300 में से क्रमशः 290 और 292 प्वाइंट्स हासिल किए थे। हालांकि, राही की रैपिड सीरीज खराब रही। उन्होंने 100 में से सिर्फ 86 प्वाइंट ही हासिल किए।

इसके बाद में उन्होंने दूसरी रैपिड सीरीज में 99 और फाइनल सीरीज में 96 का शानदार स्कोर करके वापसी की, लेकिन पहली सीरीज में 86 प्वाइंट के स्कोर से जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई नहीं हो सकी। पहली रैपिड सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण भारत मेडल की दौड़ से बाहर हो गया।

asian games 2026 esha singh silver medal
Asian Games 2026 LIVE: ईशा सिंह-सर्वेश कुशारे ने जीता सिल्वर; बॉक्सिंग-कुराश में भारत का मेडल पक्का

पिस्टल इवेंट्स में भारत के पास 1 मेडल

चीन ने 1743-68x के स्कोर के साथ टीम गोल्ड जीता, जबकि साउथ कोरिया ने 1735-65x के साथ सिल्वर और चीनी ताइपे ने 1734-48x के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत 1727-56x के स्कोर के साथ पीछे रहा। इस इवेंट में ईशा का प्रदर्शन ही उम्मीद की किरण रहा। उन्होंने व्यक्तिगत 25 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

एशियन गेम्स में अब तक भारत को पिस्टल इवेंट्स में सिर्फ एक मेडल मिला है, जो मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड के रूप में आया है। यह गोल्ड भारत को सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने दिलाया। इससे पहले भारत 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष और महिला इवेंट्स में भी मेडल जीतने से चूक गया था।

- एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com