Asian Games 2026: भारत ने साउथ कोरिया पर दर्ज की 8-2 की जीत, पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी

Asian Games Hockey: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने साउथ कोरिया को 8-2 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
India Beat South Korea 8-2 In Men's Hockey
भारतीय पुरुष हॉकी टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India Beat South Korea 8-2 In Men's Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। भारत ने गुरुवार को एकतरफा मुकाबले में साउथ कोरिया को 8-2 से हराया।

भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। शिलानंद लाकड़ा ने चौथे मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद सुखजीत सिंह ने 10वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

भारतीय कप्तान का शानदार प्रदर्शन

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर के खत्म होने से पहले अभिषेक ने 15वें मिनट में गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में साउथ कोरिया के डिफेंस ने कुछ समय तक भारत को रोककर रखा। हालांकि, 26वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त 5-0 कर दी। इसके छह मिनट बाद दिलप्रीत ने अपना दूसरा गोल करते हुए भारत का स्कोर 6-0 कर दिया।

साउथ कोरिया की वापसी की कोशिश

तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का दबदबा जारी रहा। अभिषेक ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया और भारत को 7-0 से आगे कर दिया। इसके बाद साउथ कोरिया ने वापसी की कोशिश की। किम जेहो ने 42वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। इसके 10 मिनट बाद किम योंग बोक ने दूसरा गोल कर स्कोर 7-2 कर दिया।

India Beat South Korea 8-2 In Men's Hockey
Asian Games 2026: स्कीट मिक्स्ड टीम में अनंतजीत-परिनाज ने जीता ब्रॉन्ज, भारत के पदकों की संख्या 15 हुई

आखिरी क्वार्टर में मिली जीत

आखिरी क्वार्टर में राजिंदर सिंह ने भारत के लिए आठवां गोल किया और टीम ने मुकाबला 8-2 से अपने नाम कर लिया। भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया को 13-1 से हराकर की थी। इसके बाद टीम ने श्रीलंका को 16-1 से मात दी थी। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 26 सितंबर को जापान से होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com