पीवी सिंधु  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: पीवी सिंधु अकाने यामागुची से हारीं, जापान ने भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई

Asian Games Badminton: एशियन गेम्स 2026 में पीवी सिंधु को अकाने यामागुची से हार मिली। इस जीत के साथ जापान ने महिला टीम क्वार्टर फाइनल में भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली है।

सृष्टि मौर्य

PV Sindhu Lost To Akane Yamaguchi In Quarter-Final: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 के महिला टीम क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इचिनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेजियम में खेले गए मुकाबले में यामागुची ने सिंधु को 21-23, 21-18, 21-11 से हराया।

इस जीत के साथ जापान ने क्वार्टर फाइनल में भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली। सिंधु ने पहला गेम कड़े मुकाबले के बाद 23-21 से अपने नाम किया। उन्होंने 6-10 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्कोर 12-12 से बराबर किया। इसके बाद 15-18 से पीछे होने के बावजूद सिंधु ने एक गेम प्वाइंट बचाया और पहला गेम जीत लिया।

सिंधु की वापसी की कोशिश

दूसरे गेम में यामागुची ने 17-12 की बढ़त बना ली थी। सिंधु ने वापसी करते हुए अंतर को 16-18 तक कम किया। उन्होंने एक शानदार स्मैश से भी प्वाइंट हासिल किया, लेकिन यामागुची ने दबाव बनाए रखा और दूसरा गेम 21-18 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

निर्णायक गेम में यामागुची ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली। सिंधु थकान से भी जूझती नजर आईं और ब्रेक तक 4-11 से पीछे थीं। इसके बाद यामागुची ने अपनी बढ़त बनाए रखी और तीसरा गेम 21-11 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

हेड-टू-हेड में सिंधु अब भी आगे

इस मुकाबले से पहले पीवी सिंधु और यामागुची के बीच 30 मैच खेले गए थे, जिसमें सिंधु ने 16 मुकाबले जीते थे। मंगलवार की हार के बाद दोनों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 16-15 हो गया है, यानी सिंधु अभी भी मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।

जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भारत के लिए अब उन्नति हुड्डा दूसरा मुकाबला खेलेंगी। उनका सामना टोमोका मियाजाकी से होगा। भारतीय टीम की नजर अब वापसी करते हुए क्वार्टर फाइनल में स्कोर बराबर करने पर होगी।

भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स में अब तक सिर्फ एक टीम पदक जीता है। भारत ने 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया था। 2023 के एशियन गेम्स में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से 0-3 से हारकर बाहर हो गई थी। इस बार टीम की कोशिश पिछले प्रदर्शन से बेहतर करने की होगी।

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश