जापान संडे ऑन साइकिल  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026 के बीच मनसुख मांडविया ने नागोया में कराया संडे ऑन साइकिल, भारतीय एथलीटों का बढ़ाया हौसला

Sunday on Cycle Nagoya: नागोया में एशियन गेम्स 2026 के बीच खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाया और डायस्पोरा की सराहना की।

सृष्टि मौर्य

Mansukh Mandaviya Boosts Indian Athletes Morale: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नागोया में भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने के लिए डायस्पोरा के लोग लगातार समर्थन कर रहे हैं और कई युवा वॉलंटियर के तौर पर भी काम कर रहे हैं।

क्या बोले खेल मंत्री?

मांडविया एशियन गेम्स 2026 के दौरान भारतीय टीम के समर्थन में आयोजित खास 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में जापान के भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डायस्पोरा ने भारतीय एथलीटों के समर्थन के लिए नागोया में ये कार्यक्रम आयोजित किया।

मांडविया ने कहा, 'जापान के नागोया में एशियन गेम्स शुरू हो गए हैं और भारत से 503 युवा गेम्स में हिस्सा लेने आए हैं। भारत के डायस्पोरा ने नागोया में संडे ऑन साइकिलिंग इवेंट का आयोजन किया है। मुझे खुशी है कि हमारा ग्रुप अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हमारे डायस्पोरा उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।'

'डायस्पोरा हमारे देश की ताकत'

मनसुख मांडविया ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाला भारतीय समुदाय देश की ताकत है। उन्होंने कहा कि जहां भी भारतीयों को जरूरत होती है, वहां डायस्पोरा उनका साथ देने के लिए मौजूद रहता है।

उन्होंने कहा, 'नागोया में डायस्पोरा ने हमारे भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने के लिए सभी इंतजाम किए हैं। कई युवा वॉलंटियर के तौर पर काम कर रहे हैं। यह भारत की खासियत है।' मांडविया के मुताबिक, भारतीय समुदाय के वॉलंटियर्स की मौजूदगी और उनकी भागीदारी डायस्पोरा और भारत के खेल समुदाय के बीच मजबूत जुड़ाव को दिखाती है।

भारत के कई मुकाबले अहम

आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में पूरे एशिया के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारत का दल भी कई खेलों में पदक के लिए मुकाबला कर रहा है। रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम का कम से कम रजत पदक पक्का हो जाएगा।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की