एलावेनिल वलारिवन और सोनम मास्कर  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026 में भारत का पहला पदक, एयर राइफल टीम को रजत; एलावेनिल-सोनम व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचीं

Asian Games India Medal: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पहला पदक जीता। महिला 10m एयर राइफल टीम एलावेनिल, सोनम, विदरसा ने रजत पदक अपने नाम किया। एलावेनिल और सोनम व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचीं।

सृष्टि मौर्य

India Wins Silver In 10m Air Rifle Team: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपने पहले पदक का खाता खोल लिया है। रविवार को भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक जीता। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा कोचलुमकल की तिकड़ी ने 1897 अंक हासिल किए और 16 टीमों के मुकाबले में दूसरे स्थान पर रही।

चीन ने 1904.2 अंक के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। मेजबान जापान 1897.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा और उसे कांस्य पदक मिला।

एलावेनिल और सोनम व्यक्तिगत फाइनल में

टीम इवेंट के साथ ही एलावेनिल वलारिवन और सोनम मस्कर ने व्यक्तिगत मुकाबले के फाइनल में भी जगह बना ली है। 57 निशानेबाजों के क्वालिफिकेशन में सोनम 634.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं, एलावेनिल ने 633.5 अंक हासिल कर सातवां स्थान हासिल किया। तीसरी भारतीय निशानेबाज विदरसा 630.4 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहीं और व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन

भारतीय तिकड़ी ने पहली सीरीज में कुल 316.9 अंक हासिल किए। दूसरी सीरीज में उन्होंने 316.8 अंक बनाए। तीसरी सीरीज में टीम का प्रदर्शन और बेहतर रहा और तीनों ने मिलकर 317.9 अंक हासिल किए।

चौथी सीरीज के बाद भारत का स्कोर 1267.8 अंक था। पांचवीं सीरीज में टीम ने 314.8 अंक बनाए, जबकि आखिरी सीरीज में 315.4 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने रजत पदक अपने नाम किया।

एलावेनिल और सोनम का मजबूत रिकॉर्ड

एलावेनिल वलारिवन ISSF वर्ल्ड कप में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2019 और 2023 में वर्ल्ड कप गोल्ड हासिल किया था। वहीं, सोनम मस्कर ने ISSF वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में तीन रजत पदक जीते थे। अब दोनों के पास एशियन गेम्स के व्यक्तिगत इवेंट में भी पदक जीतने का मौका है।

भारतीय निशानेबाजों ने 2023 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 22 पदक जीते थे। इनमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल थे। इस बार भी भारतीय शूटिंग टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की