एलावेनिल वलारिवान Source- IANS
खेल

Asian Games 2026: भारत का धमाकेदार आगाज, पहले दिन मिले 2 सिल्वर; एलावेनिल ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 India: एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने शूटिंग में 2 सिल्वर मेडल जीते। एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीता, जबकि सुचिका तरियाल ने मेडल पक्का किया।

अर्पित शुक्ला

India medals Asian Games: आइची-नागोया में रविवार को एशियन गेम्स 2026 का आगाज हुआ और भारत ने पहले ही दिन पदक तालिका में अपना खाता खोल दिया। भारतीय महिला निशानेबाजों ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया। इसके बाद एलावेनिल वलारिवन ने इसी स्पर्धा के व्यक्तिगत फाइनल में भी सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। इस तरह भारत के खाते में पहले दिन शूटिंग से दो रजत पदक आए।

टीम इवेंट में एलावेनिल, सोनम और विदार्सा का कमाल

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदार्सा के विनोद की तिकड़ी ने कुल 1898.0 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीता।

चीन ने 1904.2 अंकों के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि मेजबान जापान 1897.1 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला पदक हासिल किया।

व्यक्तिगत स्पर्धा में भी एलावेनिल को सिल्वर

टीम इवेंट के बाद एलावेनिल वलारिवन ने व्यक्तिगत फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 252.4 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता।

जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंक के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया और नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया। दक्षिण कोरिया की बान ह्योजिन 230.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। एलावेनिल और हिनाता के बीच सिर्फ 0.6 अंक का अंतर रहा।

आखिरी शॉट्स में पलटा मुकाबला

एलावेनिल फाइनल के अधिकांश हिस्से में बढ़त बनाए हुए थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह 24 शॉट वाले फाइनल में 20वें शॉट तक शीर्ष पर थीं। लेकिन आखिरी दौर में जापान की हिनाता ने वापसी करते हुए बढ़त बना ली।

एलावेनिल ने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए, जबकि हिनाता 253.0 अंक तक पहुंचीं। हिनाता का स्कोर नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बन गया।

एलावेनिल के नाम एक दिन में दो मेडल

एलावेनिल वलारिवन के लिए यह दिन खास रहा। उन्होंने पहले सोनम मस्कर और विदार्सा विनोद के साथ टीम इवेंट में सिल्वर जीता और फिर व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया।

इस तरह उन्होंने एक ही दिन में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए और भारत के शुरुआती पदक अभियान में बड़ी भूमिका निभाई।

सुचिका तरियाल ने भी पक्का किया मेडल

शूटिंग के अलावा भारत के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी अच्छी खबर आई। सुचिका तरियाल महिलाओं की ट्रेडिशनल MMA 60 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इस प्रदर्शन के साथ उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है।

महिला हॉकी टीम की भी शानदार शुरुआत

भारत की महिला हॉकी टीम ने भी एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। यानी खेलों के पहले दिन शूटिंग के साथ हॉकी में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।

खेलइवेंटभारतीय खिलाड़ी/टीमरिजल्ट
शूटिंगमहिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीमइलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्शा विनोदसिल्वर मेडल
वुशुमेंस चांगक्वान फाइनलसूरज सिंह मयांगलांबम11वां स्थान
टेकबॉलमहिला सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैचक्विंसी डिसूजायुइना सकामोतो (जापान) से हार
स्विमिंगमेंस 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्सबेनेडिक्शन बेनिस्टन12वां स्थान
स्विमिंगमेंस 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्सआकाश मणि23वां स्थान
टेकबॉलमिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज मेडल मैचक्विंसी डिसूजा/मोहम्मद अनस बेगहोआंग मिन्ह टैन गुयेन/गिया निग ट्रिन्ह (वियतनाम) से हार
तैराकीमेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीटऋषभ दास5वां स्थान, फाइनल के लिए क्वालिफाई
तैराकीमेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीटउत्कर्ष पाटिल12वां स्थान
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्समहिलाओं का ट्रेडिशनल 60 किग्रा क्वार्टर फाइनलसुचिका तरियालअल्तानचिमेग बैगलमा (मंगोलिया) को हराया
हॉकीमहिला पूल Bभारतउज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया
टेबल टेनिसमहिला टीम ग्रुप Fभारतइंडोनेशिया को 3-0 से हराया
टेबल टेनिसपुरुष टीम ग्रुप Fभारतइंडोनेशिया को 3-0 से हराया
शूटिंगमहिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनलइलावेनिल वलारिवनसिल्वर मेडल
शूटिंगमहिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनलसोनम मस्कर6वां स्थान
बैडमिंटनमहिला टीम इवेंटभारतकजाकिस्तान को 3-0 से हराया; पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा ने सिंगल्स जीते
हॉकीपुरुष पूल Aभारतइंडोनेशिया को 13-1 से हराया
क्रिकेटमहिला सेमीफाइनलभारतबांग्लादेश को 114 रनों से हराया; गोल्ड-मेडल मैच में श्रीलंका से मुकाबला
स्विमिंगपुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनलऋषभ दास6वां स्थान
टेबल टेनिसमहिला पूल Fभारतसिंगापुर को 3-2 से हराया
वुशुमहिलाओं का 52 किग्रा सांडा राउंड ऑफ 16अपर्णासोगंद सिंकाइचेतन (ईरान) से 0-2 से हार
वुशुपुरुषों का 75 किग्रा सांडा राउंड ऑफ 16विक्रांत बालियानसोहेल मौसावी (ईरान) से 0-2 से हार

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदक

  • सिल्वर मेडल: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा- एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदार्सा विनोद

  • सिल्वर मेडल: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा- एलावेनिल वलारिवन

  • पक्का मेडल: सुचिका तरियाल- महिलाओं की ट्रेडिशनल MMA 60 किग्रा

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO