Anahat Singh Silver Medal: अभय के बाद अनाहत ने भी भारत के लिए सिल्वर मैडल अपने नाम किया। अनाहत को मलेशिया की सुब्रमण्यम ने 3-0 के सेट से हराया। इसी के साथ स्कवैश में भारत का गोल्ड का सपना टूटा। हालांकि, भारत ने सिंगल्स स्क्वैश में दो सिल्वर अपने नाम किए।
एशियन गेम्स में स्क्वैश महिला सिंगल्स फाइनल में मलेशिया की मौजूदा चैंपियन शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 11-4, 11-4, 11-7 से हारने के बाद भारत की अनाहत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। इस हार के साथ ही, अनाहत LA 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने का मौका भी चूक गईं।
अनाहत से पहले अभय सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता। सिंगल्स स्क्वैश में भारत और मलेशिया के बीच खेले गए मुकाबले में अभय सिंह को हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के खिलाड़ी एनजी ईन यो ने अभय सिंह को 3-0 के सेट से हराया। अभय को सिर्फ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
भारत की अनाहत सिंह ने जापान की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 3-2 (9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3) से जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ ही अनाहत ने एशियन गेम्स 2026 के महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में जगह बनाई थी।
अनाहत एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी बन गई हैं। 18 साल की भारतीय खिलाड़ी को शुरुआती दो गेम 9-11 और 11-13 से हारने के बाद कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने गेम प्वाइंट्स बचाकर और 8-10 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए तीसरा गेम 12-10 से जीतकर खुद को मुकाबले में बनाए रखा।
इसके बाद अनाहत ने चौथे गेम में शानदार वापसी की। 8-6 से पिछड़ने के बाद, उन्होंने लगातार पांच प्वाइंट जीतकर गेम 11-6 से अपने नाम किया और सेमीफाइनल को 2-2 की बराबरी पर लाकर निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।
अनाहत सिंह की जीत फाइनल के लिहाज से भी बहुत अहम है, क्योंकि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर लॉस एंजिल्स ओलंपिक में सीधे एंट्री मिलती है। अनाहत सिंह पिछली बार एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला और मिक्स्ड टीम का भी हिस्सा थीं। यह युवा खिलाड़ी अब महिला सिंगल्स फाइनल के लिए कोर्ट पर उतरेगी।
वहीं, मिक्स्ड डबल्स जोड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार को सेमीफाइनल में हांगकांग, चीन की जोड़ी ली का यी और तांग मिंग होंग के खिलाफ हार मिली, जिसके चलते उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
एशियन गेम्स में भारत की परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान की नवबखोर खामिदोवा को 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपने लिए मेडल पक्का किया। खबर लिखे जाने तक भारत के कुल पदकों की संख्या 32 हो गई है। इनमें 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए है।