Asian Games 2026: श्रीशंकर की 7.84 मीटर की छलांग, डेविड भी फाइनल में; PV सिंधु की हार से भारत को झटका

Asian Games 2026 Long Jump Final: एशियन गेम्स 2026 में मुरली श्रीशंकर और डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल में जगह बनाई। पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं।
asian games pv sindhu long jump sreeshankar
श्रीशंकर, पीवी सिंधुसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Long Jump Final: रविवार को आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत के मुरली श्रीशंकर और डेविड पट्टुराज ने अपने-अपने ग्रुप से पुरुषों की लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। फाइनल में जगह बनाने वाले 12 लॉन्ग जंपर्स में ये दोनों भारतीय एथलीट भी शामिल थे।

फाइनल सोमवार को नागोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में होगा। हांग्जो गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले श्रीशंकर ने ग्रुप B में 7.84 मीटर की बेस्ट जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पट्टुराज ने ग्रुप A में 7.62 मीटर की बेस्ट जंप के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ओवरऑल क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग

ओवरऑल क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में श्रीशंकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पट्टुराज सातवें स्थान पर रहे। फाइनल के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफाइंग मार्क 7.90 मीटर तय किया गया था। हालांकि, उज्बेकिस्तान के अनवर अनवरोव ही उस मार्क को पार कर पाए और 8.00 मीटर की दूरी तक जंप लगाई। बाकी 11 एथलीटों ने बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले अपने प्रदर्शन के आधार पर क्वालिफाई किया।

पिछली बार सिल्वर मेडल जीतने वाले श्रीशंकर इस बार गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। अप्रैल 2024 में घुटने की गंभीर चोट (पैटेलर टेंडन रप्चर) के कारण उनका करियर खतरे में पड़ गया था और वे पेरिस 2024 ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन अब उन्होंने शानदार वापसी की है।

asian games pv sindhu long jump sreeshankar
Asian Games 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, अनिमेष कुजूर 200m फाइनल में; भारत के 30 मेडल पूरे

उन्होंने लगभग 650 दिनों के बाद 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में कॉम्पिटिशन में वापसी की। वापसी के बाद से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है; खास बात यह है कि उन्होंने जुलाई में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था।

पीवी सिंधु की हार से भारत को झटका

एशियन गेम्स में महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को चीन की चेन यू फेई से 21-11, 18-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। उनकी इस हार के साथ ही भारत का बैडमिंटन अभियान समाप्त हो गया।

asian games pv sindhu long jump sreeshankar
Asian Games 2026 LIVE: अभय सिंह का गोल्ड का सपना टूटा, सिल्वर से करना पड़ा संतोष; अनाहत सिंह की नजर गोल्ड पर

बैडमिंटन में पुरुष टीम में ब्रॉन्ज मेडल हासिल

इससे पहले पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन को भी हार का सामना करना पड़ा था। एशियन गेम्स में सफर शनिवार को नागोया में पुरुष एकल के दूसरे राउंड में भारत के लक्ष्य सेन का सिंगापुर के लोह कीन यू से हार गए।

लोह कीन यू ने लक्ष्य को 21-12, 15-21, 21-14 से हराया। इसी के साथ एशियन गेम्स में लक्ष्य का सफर खत्म हो गया। बैडिमिंटन इवेंट में भारत को सिर्फ पुरुष टीम में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com