Asian Games 2026: अभय सिंह ने जीता सिल्वर मेडल, स्क्वैश फाइनल में मलेशिया के ईन यो से हारे

Abhay Singh Squash Silver Medal: एशियन गेम्स 2026 में अभय सिंह ने पुरुष सिंगल्स स्क्वैश में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उनका सामना मलेशिया के Ng Eain Yow से हुआ।
squash abhay singh silver medal against malesiya
अभय सिंहसौजन्य-एक्स @TheKhelIndia
Published on: 
Updated on: 

Squash Abhay Singh vs Eain Yow: एशियन गेम्स 2026 में अभय सिंह ने पुरुष सिंगल्स स्क्वैश में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उनका सामना मलेशिया के Ng Eain Yow से हुआ।

सिंगल्स स्क्वैश में भारत और मलेशिया के बीच खेले गए मुकाबले में अभय सिंह को हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के खिलाड़ी एनजी ईन यो ने अभय सिंह को 3-0 के सेट से हराया। अभय को सिर्फ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

ओलंपिक से चूके अभय सिंह

एशियन गेम्स में स्क्वैश इवेंट में पुरुषों के सिंगल्स फाइनल में मलेशिया के ईन योव एनजी से 9-11, 5-11, 5-11 से हारने के बाद अभय सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। इस हार के साथ ही, अभय LA 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने से चूक गए।

भारत के अभय सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 (11-3, 12-10, 11-6) से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में जगह बनाई थी।

अनाहत पर टिकी नजरें

वहीं, अनाहत महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल का मुकाबला जारी हैं। इस समय पूरे भारत की नजर अनाहत पर टिकी हुई है। वह यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं।

दोनों ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालिफाई करने के करीब हैं। दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह, सौरव घोषाल के बाद एशियन गेम्स के पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। सौरव घोषाल ने 2014 और 2023 में सिल्वर मेडल जीता था।

खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com