नवभारत डिजाइन फोटो 
नवभारत विशेष

नवभारत निशानेबाज: कांग्रेस के नंगेपन से मोदी हैरान इसे, मानते देश का अपमान

Modi Congress Protest: ग्लोबल AI समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर मोदी ने नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने यह ‘नंगी राजनीति’ थी व यह राष्ट्रीय कार्यक्रम था, किसी दल का नहीं

अंकिता पटेल

Global AI Summit Controversy: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, प्रधानमंत्री मोदी इस बात से बहुत खफा हैं कि ग्लोबल एआई समिट के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए, पीएम ने कहा कि विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस ने अपनी गंदी और नंगी राजनीति की। उन्होंने अपने गैरजिम्मेदार और स्वच्छंद नेता के इशारे पर ऐसा किया, विपक्षी दल ने यह भी नहीं समझा कि यह बीजेपी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय इवेंट था।'

हमने कहा, 'कहावत है- नंगे से खुदा डरे लेकिन मोदी किसी नंगे से डरते नहीं हैं। कोई कितना भी नंगा नाच करे, मोदी ने 2047 तक भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने का संकल्प ले रखा है। जब उनसे उनके 75 वर्ष का हो जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास 25 वर्ष और बाकी हैं।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, यह तो सीधे-सीधे विपक्ष को चुनौती है कि मोदी और 25 साल सत्ता में रहना चाहते हैं। ऐसी सोच तो शी जिनपिंग और पुतिन की भी है। सत्ता की कुर्सी में फेविकॉल लगा रहता है जिससे नेता चिपक जाता है।'

हमने कहा, 'प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी तो लगातार 17 वर्ष अपने पद पर रहे थे जबकि मोदी को सिर्फ 12 वर्ष हुए हैं। मोदी ने गांधी-नेहरू की कांग्रेस को देश पर बोझ बताया जिसने सारे आदर्शों को ध्वस्त करके रख दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत से देश शर्मसार हुआ है। कांग्रेस के इस पाप में टीएमसी, डीएमके, नेशनल कांफ्रेंस और बसपा शामिल नहीं हुए।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, जहां तक नंगेपन की बात है, तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल भी इससे परेशान हुए थे। जब महात्मा गांधी घुटनों तक धोती पहने ब्रिटिश सम्राट से मिलने गए थे तो चर्चिल ने उन्हें 'नंगा फकीर' कहा था। दिगंबर जैन मुनि तो कोई भी वसा नहीं पहनते। इंसान जन्म के समय नंगा ही रहता है। इस दुनिया में वह कपड़े पहनने लगता है। शर्ट उतारने की बात छोड़िए, आज की राजनीति और फिल्मों में नंगापन बढ़ गया है। अभिनेत्रियां न्यूनतम वस्त्र पहनकर देश का कपड़ा बचाती हैं। कोई बेशर्मी से नंगा होता है तो कोई खुशी से। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली ने मैच में जीत की खुशी में अपनी टी शर्ट उतारकर लहराई थी। सलमान खान शर्ट उतारकर कसरती बॉडी दिखाते हैं। कहावत है अपने हमाम में सभी नंगे हैं।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो