मलाला यूसुफजई फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

9 अक्टूबर का इतिहास : मलाला यूसुफजई पर तालिबान ने क्यों किया था जानलेवा हमला?

Malala Attack Anniversary: 9 अक्टूबर को मलाला यूसुफजई पर तालिबान ने जानलेवा हमला किया था। सिर में गोली लगने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लड़कियों की शिक्षा के लिए अपना अभियान जारी रखा।

अंकिता पटेल

Malala Yousafzai Taliban Attack: नौ अक्टूबर का दिन इतिहास में 15 साल की एक लड़की पर तालिबान के घातक हमले का साक्षी है। पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला यूसुफजई की 'बीबीसी' के जरिये गुल मकई के नाम से दुनियाभर में गूंजती आवाज को दबाने के लिए तालिबान ने उनपर हमला किया और सिर में गोली मारकर उनकी जान लेने की कोशिश की।

स्कूल से घर लौट रही मलाला पर हुआ यह हमला घातक था, लेकिन मलाला का हौसला भी कम न था। ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वह ठीक हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं। सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाली मलाला आतंकवादियों के बच्चों को भी शिक्षा देने की पक्षधर हैं, ताकि वह शिक्षा और शांति का महत्व समझें।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ अक्टूबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1877 : ओडिशा के सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार पंडित गोपाबंधु दास का जन्म।

1949 : भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन। ब्रिटिश हुक्मरान ने 'इंडियन टेरिटोरियल एक्ट' के आधार पर इस सेना के गठन का रास्ता साफ किया था, लेकिन आजादी के बाद भारत के पहले गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने औपचारिक तौर पर इसकी स्थापना की।

1963 : सैफुद्दीन किचलू का निधन। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी किचलू पहले भारतीय थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए लेनिन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

1970 : बम्बई (अब मुंबई) के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में यूरेनियम 233 का उत्पादन।

1976 : बम्बई और लंदन के बीच संपर्क के साथ ही अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा की शुरुआत।

1990 : देश में ही निर्मित पहला तेल टैंकर 'मोतीलाल नेहरू' भारतीय जहाजरानी निगम को सौंपा गया। इसका निर्माण कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड ने किया था।

1991 : सूमो पहलवानी के 1500 बरस के इतिहास में पहली बार जापान से बाहर इसका आयोजन किया गया। ब्रिटेन में लंदन के प्रसिद्ध रॉयल अल्बर्ट हॉल में जापान फेस्टिवल के अंतर्गत इस पहलवानी स्पर्धा का आयोजन किया गया।

1997 : इटली के लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

2004 : अफगानिस्तान के इतिहास में पहली बार लोगों ने अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव में हामिद करजई विजयी रहे। देश में 2001 में तालिबान के पतन के बाद करजई ने अंतरिम राष्ट्रपति का दायित्व निभाया था।

2012 : तालिबान के बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला यूसुफजई को सिर में गोली मारी। मलाला इस घातक हमले में बच गईं।

2022: यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर में हुए हमले में 17 लोगों की मौत।

2023: थलसेना, वायुसेना ने उत्तरी सिक्किम से लगभग 400 पर्यटकों को बचाया।

2025: 'सम्मोहक और दूरदर्शी रचनाकर्म' के लिए हंगरी के लास्लो क्रास्नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?