CM देवाभाऊ की चेतावनी  
नवभारत विशेष

निशानेबाज: प्रतिद्वंद्वियों को पिला देंगे पानी, CM देवाभाऊ की चेतावनी

Devendra Fadnavis Statement: महाराष्ट्र के महापालिका चुनाव में राज्य की महायुति सरकार के सहयोगी घटक दलों के बीच टक्कर हो रही है। सीएम फडणवीस ने पुणे में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को चेतावनी दी है।

दीपिका पाल

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, महाराष्ट्र के महापालिका चुनाव में राज्य की महायुति सरकार के सहयोगी घटक दलों के बीच टक्कर हो रही है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को चेतावनी देते हुए कहा कि विरोधियों को हम पानी पिला देंगे।इस पर आपकी क्या राय है?’ हमने कहा, ‘प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है।लोग इसके लिए प्याऊ खोलते हैं।देवाभाऊ भी यह पुण्य कार्य करने जा रहे हैं।बेहतर होगा कि पानी बिसलरी की बोतल में दिया जाए अथवा आरओ का हो।आप तो जानते हैं कि इंदौर का पानी कैसा जानलेवा बन गया है।वहां के प्रशासन ने जिन्हें जहरीला पानी पिलाया वह सीधे परलोक सिधार गए.’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, पानी पिलाना एक मुहावरा है जो प्रतिपक्षी को मात देने को लेकर प्रयुक्त किया जाता है।लोग कहते हैं- क्या समझ रखा है! मैंने अच्छे-अच्छों को पानी पिलाया है! कुछ लोग स्वाभिमानी और अपनी बात के पक्के हुआ करते हैं जिन्हें पानीदार कहा जाता है।जिन्हें आशंका रहती है कि कल नल आएगा या नहीं, वह बरतनों में पानी भरकर रखते हैं।कवि रहीम ने भी लिखा था- रहिमन पानी राखिए, पानी बिन सब सून!’ हमने कहा, ‘पानी को लेकर सार्वजनिक नल पर महिलाओं को झगड़ा करते आपने देखा होगा।भारत के पास अधिकार है कि यदि पाकिस्तान ने आतंकवाद जारी रखा तो उसे सिंधु नदी का पानी देना बंद कर देगा और बिना पानी के तड़पा-तड़पा के मारेगा।पानीपत की 3 लड़ाइयां इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।नेपोलियन जैसा महान सेनानी भी वाटरलू के युद्ध में हारा था।उस जगह वाटर यानी पानी होगा और लू या गर्म हवा भी चलती होगी.’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, कहावत है- पानी तेरा रंग कैसा, जिसमें मिलाया उस जैसा! मिलनसार लोगों का ऐसा ही स्वभाव रहता है जो कहीं भी घुलमिल जाते हैं।जो बार-बार पार्टी बदलने वाले घाघ नेता होते हैं, उनके बारे में कह सकते हैं कि उन्होंने घाट-घाट का पानी पिया है।बेशर्म व्यक्ति को फटकारते हुए कहा जाता है- जाकर चुल्लू भर पानी में डूब मर! अध्ययनशील ज्ञानीजनों के लिए कहा जाता है- जिन खोजा तिन पाइयां गहरे पानी पैठ! देखना है कि चुनाव में किसकी पैठ मजबूत रहती है।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला