25 अक्टूबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

25 अक्टूबर का इतिहास : लोकसभा के पहले चुनाव की प्रक्रिया शुरू, जानें महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

History Events of 25 October: पच्चीस अक्टूबर, 1951 को देश में पहले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 21 फरवरी 1952 को संपन्न हुई। इस चुनाव में 17 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: हमारा देश दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक राष्ट्र है और लोकतंत्र में चुनाव के महत्व से हम सब परिचित हैं। पच्चीस अक्टूबर, 1951 को देश में पहले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 21 फरवरी 1952 को संपन्न हुई। इस चुनाव में 17 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया और उन्होंने अंग्रेजों के इस अनुमान को गलत साबित कर दिया कि भारतीय समाज लोकतंत्र का दायित्व नहीं निभा पाएगा।

ऋषि सुनक (जन्म 12 मई 1980) एक ब्रिटिश राजनेता हैं, जिन्होंने 2022 से 2024 तक यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में कार्य किया। 2024 के आम चुनाव में कीर स्टारर की लेबर पार्टी से हारने के बाद, वह विपक्ष के नेता बने, जुलाई से नवंबर 2024 तक इस भूमिका में रहे।

पच्चीस अक्टूबर की तारीख में देश दुनिया के इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1296 : संत ज्ञानेश्वर ने समाधि ली।

1881 : स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म। वह 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली और महानतम कलाकारों में शामिल किए जाते हैं।

1947: कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की।

1964: भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक विकसित किया। इस टैंक को ‘‘विजयंत'' नाम दिया गया।

1964 : राष्ट्रपति कौंडा ने जाम्बिया में सत्ता संभाली। ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला जाम्बिया नौवां अफ्रीकी देश बना।

1980: उर्दू के प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी का निधन।

1983 : अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया। इससे पहले वामपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री मौरिस बिशप मारे गए।

1990: मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अपांग संगमा का निधन।

2022 : चक्रवात ‘सितरंग' के कारण बांग्लादेश में 35 लोगों की मौत।

2022 : ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

2023 : सोशल मीडिया मंच को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए अमेरिका के कई प्रांतों ने मेटा कंपनी पर मुकदमा किया।

2024: इजराइली हमले में गाजा के खान यूनिस में 36 लोगों की मौत।

भाषा एजेंसी के द्वारा

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना