इंदिरा गांधी जयंती फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

19 November History: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पूरी कहानी

Today in History: इंदिरा गांधी ने अपने फैसलों और मजबूत नेतृत्व से भारतीय राजनीति में अलग पहचान बनाई। हालांकि, आपातकाल और ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसे फैसले उनके कार्यकाल के विवादित अध्याय बने।

अंकिता पटेल

Highlights:

  • इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। उन्हें देश की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव मिला।

  • उन्होंने चार बार प्रधानमंत्री पद संभाला और अपने दृढ़ फैसलों के कारण 'आयरन लेडी' के रूप में पहचान बनाई।

  • आपातकाल लगाने का फैसला विवादित रहा, जिसके चलते उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी।

  • जून 1984 में स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई के बाद 31 अक्टूबर 1984 को उनके सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी।

Indira Gandhi Birth Anniversary: इंदिरा गांधी भारत की राजनीति में एक ऐसा नाम है, जिनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदा चर्चा में रहा। देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने ऐसे कई फैसले लिए, जिनकी वजह से मोरारजी देसाई द्वारा ''गूंगी गुड़िया'' कही गई इंदिरा 'आयरन लेडी' के तौर पर उभरीं। जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर, 1917 को जन्मी कन्या को उसके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया और पिता ने उसके सलोने रूप के कारण उसमें प्रियदर्शिनी भी जोड़ दिया।

फौलादी हौसले वाली इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली। सियासत की माहिर इंदिरा के कुछ फैसले विवादित भी रहे। प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सिफारिश पर देश में लगाए गए आपातकाल को उन्हीं फैसलों में गिना जाता हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपनी सत्ता से भी हाथ धोना पड़ा और एक अन्य विवादित फैसला उनकी मौत की वजह बना। जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई की कीमत उन्हें अपने सिख अंगरक्षकों के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी।

19 नवंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1824 : रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से 10 हजार लोगों की मौत।

1838 : ब्रह्म समाज के आध्यात्मिक नेता केशब चंद सेन का जन्म।

1917 : इंदिरा गांधी का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।

1977 : मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात का ऐतिहासिक इस्राइल दौरा। यह किसी अरब नेता का पहला इस्राइल दौरा था। इस दौरान उन्होंने शांति स्थापना का प्रस्ताव पेश किया।

1982 : नयी दिल्ली में नौवें एशियाई खेलों की शुरूआत। लंबे अर्से के बाद देश में विशाल पैमाने पर खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

1985 : अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव के बीच पहली मुलाकात। दोनों नेता जिनेवा में एक शिखर सम्मेलन के दौरान मिले।

1994 : भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।

1995 : कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।

1997 : कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2000 : पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की मां नुसरत भुट्टो को दो वर्ष के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई।

2007 : अमेजन ने किताब पढ़ने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण किंडल की बिक्री शुरू की, जिसने ई-बुक्स को प्रचलित बनाने में बड़ा योगदान दिया।

2019 : गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2024: भारत और चीन ने संबंधों को स्थिर करने, मतभेदों को दूर करने के लिए बैठक करने का फैसला किया।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर