रीता राय सागर
गले से सटा हुआ कुंदन चोकर सिल्क और बनारसी साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। इसे डीप नेक या स्वीटहार्ट ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।
अगर आपको रॉयल और हैवी लुक पसंद है तो मल्टीलेयर पोल्की हार चुनें। प्लेन साड़ी के साथ यह काफी खूबसूरत लगेगा।
लंबे रानी हार में कुंदन और मोतियों का कॉम्बिनेशन बेहद क्लासी लगता है। इसे छोटे चोकर के साथ लेयर करके पहन सकती हैं।
साड़ी के साथ चांदबाली पहनने से चेहरे को खूबसूरत फ्रेम मिलता है। अगर नेकलेस हैवी है तो सिर्फ चांदबाली से भी लुक पूरा हो सकता है।
छोटे या मीडियम साइज के कुंदन झुमके हल्की सिल्क और जॉर्जेट साड़ी के साथ अच्छे लगते हैं। इन्हें बन या सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल के साथ पहनें।
फेस्टिव या वेडिंग लुक में मांग टीका एक अलग ग्रेस जोड़ता है। इसे चोकर या पोल्की नेकलेस के साथ पहन सकती हैं।
मांग टीके से हटकर कुछ नया ट्राई करना है तो साइड पासा चुनें। साड़ी के साथ स्लीक बन या साइड पार्टेड हेयरस्टाइल पर यह खूब जंचेगा।
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुंदन हाथफूल पहनें। यह खासतौर पर स्लीवलेस और हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ अच्छा लगता है।
साड़ी के साथ कुंदन वर्क वाला कड़ा या चूड़ियों का सेट पहनें। इसे गोल्डन बैंगल्स के साथ मिलाकर भी स्टाइल कर सकती हैं।
उंगलियों को खास लुक देने के लिए बड़ी पोल्की रिंग चुनें। इसे हाथफूल या कड़े के साथ पहनकर अपना फेस्टिव लुक पूरा करें।