भारत स्वतंत्रता अधिनियम,(सोर्स: नवभारत डिजाईन फोटो ) 
नवभारत विशेष

18 जुलाई का इतिहास: जब भारत की आजादी पर लगी ब्रिटिश संसद की अंतिम मुहर

Indian Independence Act: 18 जुलाई 1947 को ब्रिटिश संसद ने भारत स्वतंत्रता अधिनियम को मंजूरी दी। इसी ऐतिहासिक कानून ने भारत की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया और स्वतंत्र राष्ट्र के गठन का रास्ता साफ हुआ।

अंकिता पटेल

India Independence Act 1947: भारतीय इतिहास के लिए 18 जुलाई की तारीख अहम है, क्योंकि इसी दिन करीब 200 साल की गुलामी के बाद देश की आजादी के फरमान पर ब्रिटिश हुकूमत ने आखिरी मुहर लगायी और भारत स्वतंत्रता विधेयक को मंजूरी दे दी।

तीन जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद में चार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था। इसे 18 जुलाई, 1947 को मंजूरी प्रदान की गई। यह विधेयक स्वतंत्र भारत के स्वरूप के निर्धारण के लिए था।

देश-दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1630: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।

1743: साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।

1781: ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।

1857: बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।

1872: ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किया जाता था।

1918: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।

1947: ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।

1951: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

1955: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।

1963: सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।

1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।

1977: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1980: पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह 'रोहिणी-1' पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।

1985: सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1994 - ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।

1999 - विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन।

2002 : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।

2005 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश के बीच वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत पर लगे परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी आपूर्ति संबंधी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

2008 - भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।

2012: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।

2012: भारत के पहले सुपर स्टार माने जाने वाले हिंदी फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना का निधन।

2019: जापान के फुशिमी-कु में एक व्यक्ति ने एनिमेशन स्टूडियो को आग लगाई, 36 लोगों की मौत।

2022: मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में यात्री बस नर्मदा नदी में गिरने से तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत।

2023: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों से भीषण मुठभेड़ में भारी हथियारों से लैस चार विदेशी आतंकवादी ढेर।

2024: उत्तर प्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, तीन लोगों की मौत

2025: ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब 'घोटाले' से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां