First Test Match 1877 ( सोर्स:सोशल मीडिया ) 
नवभारत विशेष

15 मार्च का इतिहास: क्रिकेट का पहला आधिकारिक मुकाबला शुरू

First Test Match: 15 मार्च 1877 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया। इस ऐतिहासिक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 45 रन से जीत दर्ज की।

अंकिता पटेल

First Test Match 1877: क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी की कोई हद मुकर्रर नहीं की जा सकती। यहां हर खाली पड़े मैदान को क्रिकेट पिच की तरह देखा जाता है, जहां बच्चों की टोलियां गेंद और बल्ले से खेलती दिखाई देती हैं।

इस खेल की शुरुआत तो इंग्लैंड से हुई, लेकिन इसका जुनून भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में ज्यादा दिखाई देता है। इस अनोखे खेल की आधिकारिक शुरुआत आज के दिन यानी 15 मार्च, 1877 को तब हुई, जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद फेंकी गई।

इस टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था। यहां यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट मैच की कोई समयसीमा तय नहीं थी और दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थीं, चाहे इसमें कितने भी दिन लगें।

देश दुनिया के इतिहास में 15 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

44 ईसा पूर्व : रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या ।

1493 : महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।

1564 : अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जजिया कर समाप्त किया।

1882 : अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन।

1901 : महान कुश्ती प्रशिक्षक और पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।

1907 : फिनलैंड महिलाओं को मताधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।

1919 : हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन।

1934 : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म।

1959 : नाइजीरिया के प्रसिद्ध वैश्विक कवि बेन ओकरी का जन्म।

1969 : भारतीय नौसेना की पहली हेलीकाप्टर टुकड़ी का गोवा में गठन।

1985 : पहला डोमेन नाम 'सिम्बोलिक डॉट कॉम' पंजीकृत किया गया।

1988 : आठ राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आह्वान किया।

1992 : प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।

2009 : भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।

2011 : सीरिया में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध प्रारंभ।

2020 : भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 107 हुई, करतारपुर साहिब के लिये यात्रा रोकी गई।

2022: श्रीलंका में अर्थव्यवस्था चरमरा जाने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन आरंभ।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे