दिल्ली सीरियल ब्लास्ट फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

13 सितंबर का इतिहास : दिल्ली सीरियल ब्लास्ट की वो तारीख, जब 5 धमाकों ने राजधानी को झकझोर दिया

Delhi Serial Blasts: 13 सितंबर 2008 को दिल्ली सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल उठी थी। कनॉट प्लेस, करोल बाग और ग्रेटर कैलाश समेत कई इलाकों में हुए धमाकों ने राजधानी को झकझोर दिया था।

अंकिता पटेल

2008 Delhi Serial Blasts: 13 सितंबर 2008 का दिन दिल्ली के इतिहास में एक भयावह घटना के लिए याद किया जाता है। इस दिन राजधानी में कुछ ही समय के भीतर सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े आतंकियों ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों को निशाना बनाते हुए पांच विस्फोट किए थे।

आतंकियों ने दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में शामिल कनॉट प्लेस, करोल बाग की भीड़भाड़ वाली गफ्फार मार्केट और ग्रेटर कैलाश में धमाके किए। इन विस्फोटों से राजधानी में दहशत फैल गई और कई लोगों की जान चली गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।

देश दुनिया के इतिहास में 13 सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1500 : पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय (पुर्तगाली) फैक्टरी स्थापित की।

1922 : लीबिया के अल अजीजिया में 136.4 डिग्री फारनहाइट (58 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया।

1923 : स्पेन में सैन्य तख्तापलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।

1929 : जतीन्द्र नाथ दास की उनकी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में मृत्यु।

1948 : उपप्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में प्रवेश कर कार्रवाई करने और इसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

1968 : अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।

1997 : हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन।

2000 : भारत के विश्वनाथन आनंद ने शेनयान में पहला फ़िडे शतरंज विश्वकप जीता।

2002 : इजराइल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।

2006 : इब्सा (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।

2007 : नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया।

2008 : दिल्ली में 30 मिनट में तीन स्थानों पर पांच बम विस्फोट। 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।

2009 : चंद्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।

2013 : तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया।

2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन।

2024: अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने 14 लोगों की हत्या की

2025: नेपाल के राष्ट्रपति ने संसद भंग की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान