ISRO Recruitment 2026: इसरो में निकली 267 पदों पर बंपर भर्ती, स्नातक पास युवा 16 अगस्त तक करें अप्लाई

ISRO Vacancy: ISRO में असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के 267 पदों पर निकली बंपर भर्ती। स्नातक पास उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं आवेदन। जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क।
ISRO Recruitment 2026 Notification for 267 Assistant and Personal Assistant Posts
सांकेतिक फोटो AI
Updated on

ISRO Recruitment 2026 Notification: नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) ने इसरो के संबंधित केंद्रों, डीओएस ब्रांच सचिवालय और डीओएस के स्वायत्त निकायों में 'पे मैट्रिक्स' के लेवल 4 में मौजूद 267 खाली पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

ISRO में 267 पदों पर भर्ती

इसरो-आईसीआरबी की ओर से जारी 267 रिक्तियों में असिस्टेंट के 135, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 81, अपर डिवीजन क्लर्क के 23, स्टेनोग्राफर के 10, असिस्टेंट (डीओएस के अंतर्गत स्वायत्त संस्थानों के लिए) के 17 और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (डीओएस के अंतर्गत स्वायत्त संस्थानों के लिए) का 1 पद शामिल हैं।

16 अगस्त तक करें आवेदन

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार इसरो-आईसीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

स्नातक के साथ प्रथम श्रेणी अनिवार्य

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पोस्ट और क्षेत्र के अनुसार प्रथम श्रेणी के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री और डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार निर्धारित अन्य पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा से चयन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 25,500 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ISRO Recruitment 2026 Notification for 267 Assistant and Personal Assistant Posts
ISRO NRSC Recruitment 2026: इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र में 48 पदों पर भर्ती

इतना होगा आवेदन शुल्क

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग और पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क (इसरो और स्वायत्त निकाय), जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर (इसरो और स्वायत्त निकाय) के लिए 500 रुपए और असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर (इसरो और स्वायत्त निकाय) के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है।

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें नोटिफिकेशन

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।

-IANS

Navbharat Live
navbharatlive.com