जब माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक में जीते 8 गोल्ड सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो
नवभारत विशेष

17 अगस्त का इतिहास: जब माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक में जीते 8 गोल्ड, रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Michael Phelps Eight Gold Medals: 17 अगस्त के इतिहास में 2008 बीजिंग ओलंपिक का दिन खास है। अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था।

अंकिता पटेल

Michael Phelps Beijing Olympics 2008: इतिहास में 17 अगस्त की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं की बात करें तो 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर इंसानी कौशल की एक मिसाल कायम की।

सात साल की उम्र से तैराकी सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में छह गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने तैराकी की सभी स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला। उनका यह कारनामा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

देश दुनिया के इतिहास में 17 अगस्त की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1836 : ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

1858 : हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1909 : मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या के मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।

1915 : चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

1917 : इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941 : पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।

1947 : भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना।

1978 : तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत।

1999 : तुर्की में ज़ोरदार भूकंप के कारण कम से कम एक हज़ार लोगों की मौत।

2002 : रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इंकार किया।

2005 : पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 जिलों में लगभग 400 विस्फोट।

2008 : अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया।

2020 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे सशक्त हस्ताक्षर पंडित जसराज का निधन।

2024: अमेरिकी अदालत ने तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किए जाने को मंजूरी दी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा