नवभारत डिजाइन फोटो 
नवभारत विशेष

नवभारत निशानेबाज: बिग बी ने अयोध्या में भूखंड खरीद डाला, बने छोरा सरयू किनारे वाला

Amitabh Ayodhya Land: अमिताभ बच्चन द्वारा अयोध्या में जमीन खरीदने की खबर पर पड़ोसी की दिलचस्प टिप्पणी सामने आई। बातचीत में निवेश, आस्था व अयोध्या के ऐतिहासिक महत्व को व्यंग्यात्मक अंदाज में जोड़ा गया।

अंकिता पटेल

Amitabh Bachchan Ayodhya Land: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, सदी के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्च्चन ने हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से अयोध्या में 2.67 एकड़ जमीन 35 करोड़ रुपये में खरीदी है। रहते हैं मुंबई में और जमीन खरीदते हैं यूपी में। ऐसा क्यों?'

हमने कहा, 'इसे कहते हैं इन्वेस्टमेंट ! धनवान लोगों में यही तो सूझबूझ होती है कि सही समय पर सही जगह निवेश करो। जमीन या अन्य प्रॉपर्टी समय पर खरीदो, क्योंकि आगे चलकर दाम और बढ़ जाएंगे।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, हमें तो लगता है कि भगवान राम की अयोध्या में धार्मिक भावना की वजह से बिग बी ने जमीन खरीदी है। कहा गया है-काशी बड़ी गोदावरी, तीरथ बड़े प्रयाग, सबसे बड़ी अयोध्या जहां राम लिए अवतार। यह वही अयोध्या है, जहां के राजा दशरथ के रथ दसों दिशाओं में चलते थे। इनमें 8 दिशाएं भूमंडल की और 2 दिशाएं आकाश और पाताल की हैं। लंका में दशानन था, तो अयोध्या में दशरथ। रघुवंश के सभी प्रतापी राजाओं की राजधानी अयोध्या रही। इन राजाओं में हरिश्चंद्र जैसे सत्यवादी, दिलीप जैसे कामधेनु नंदिनी गाय की सेवा करने वाले, रघु जैसे शूरवीर, देवासुर संग्राम में देवताओं की ओर से युद्ध करने वाले राजा दशरथ का समावेश था।'

हमने कहा, 'अमिताभ बच्चन इलाहाबादी हैं, जहां से उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़कर हेमवतीनंदन बहुगुणा जैसे राजनीतिक दिग्गज को हराया था। बिग बी के पिता डॉ. हरिवंशराय बच्चन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी के प्रोफेसर थे। तीर्थराज प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम है। अमिताभको वहां जमीन खरीदनी थी। यह छोरा गंगा किनारे वाला अचानक सरयू किनारे वाला कैसे बन गया?'

पड़ोसी ने कहा, 'बिग बी को मालूम है कि राम लला के भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या विश्व के मानचित्र पर आ गया है। वहां तीर्थयात्रा के साथ ही पर्यटन बढ़ेगा। फाइव स्टार होटल और रिसोर्ट बनते चले जाएंगे। जमीन सोने के दाम पर बिकेगी। यही दूरदृष्टि रखकर अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में भूखंड खरीदा है। जब भी वह अयोध्या जाएंगे, उनके फैन गाएंगे अयोध्या नगरिया में बिग बी पधारे।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील