नवभारत डिजाइन फोटो 
नवभारत विशेष

नवभारत निशानेबाज: आप यहां आए किसलिए? आपने बुलाया इसलिए!

AAP BJP Switch: 'आप' के दो-तिहाई सांसदों के भाजपा में जाने पर तंज कसते हुए राजनीतिक हलकों में दलबदल, नेतृत्व संकट और बदलते समीकरणों पर व्यंग्य के जरिए तीखी टिप्पणी की गई।

अंकिता पटेल

Aam Aadmi Party Defection Crisis: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, हमें 'आप' के दो तिहाई सांसदों के बीजेपी में शामिल हो जाने से फिल्मी गीत याद आया आप यहां आए किसलिए, आपने बुलाया इसलिए, आए हैं तो काम तो बताइए, पहले जरा आप मुस्कुराइए! हमने कहा, "आम के मौसम में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा। केजरीवाल को दलबदल के भूचाल ने हिला दिया। राघव चड्डा ने उनकी पार्टी में गहरा गड्डा कर दिया। केजरीवाल को रहने के लिए अपना बंगला देनेवाले अशोक मित्तल भी आप की परोसी पत्तल छोड़कर भाजपा के भोज में शामिल हो गए।'

पड़ोसी ने कहा, 'दरअसल केजरीवाल की नजर कमजोर है, वाह देख नहीं पाए कि बीजेपी ने कैसा जाल फैलाकर अपना कमाल दिखलाया। अंदर ही अंदर इतना जबरदस्त खेल हो गया। उन्होंने यह गाना सुना होता तो सतर्क हो जाते-आप के कमरे में कोई रहता है, ये हम नहीं जमाना कहता है। आम आदमी पार्टी के बागी सांसद बीजेपी के बगीचे में जाकर बग-बाग हो गए होंगे। वह मोदी और शाह की ओर देखकर गा रहे होंगे आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे, दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गई मंजिल मुझे।

अब मित्तल पर लगा ईडी का ग्रहण हट जाएगा। बीजेपी की स्ट्रांग डिटर्जेंटवाली वाशिंग मशीन उन्हें इतना उजला कर देगी कि दाग ढूंढ़ते रह जाओगे! बीजेपी कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग कहती है और खुद विपक्षी पार्टियों के टुकड़े कर उन्हें अपने तंबू में शरण देती है। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस के बाद 'आप' तोड़फोड़ में बीजेपी सबकी बाप! अब भगवंत मान की पंजाब सरकार पर खतरे के आसार हैं। हवाओं में पगड़ी संभाल जट्टा, पगड़ी संभाल का गीत गूंज रहा है।

केजरी अकेले बैठे खंजरी बजा रहे हैं। अपने भूतपूर्व चेले की दुर्दशा पर अन्ना हजारे जश्न मना रहे हैं, केजरी और सिसोदिया के सामने भी समस्या है। जितनी तेजी से आम आदमी पार्टी उठी, उतनी ही तेजी से बैठती जा रही है। अपने से दूर चले जानेवाले साथियों से केजरीवाल कह सकते हैं आप तो ऐसे न थे। अपनी नाकामी पर सिसकियां भरते हुए केजरीवाल भराए गले से पुराना गीत गा सकते हैं- आप आए तो खयाले दिले नाशाद आया, कितने भूले हुए जख्मों का पता याद आया !'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान