समुद्र में डूबे टाइटैनिक की तस्वीर डिजाइन फोटो
नवभारत विशेष

4 सितंबर का इतिहास: टाइटैनिक का मलबा, पुरंधर की संधि और साइरस मिस्त्री हादसा, आज के इतिहास की 15 बड़ी घटनाएं

4 September History: 1985 में इसी दिन टाइटैनिक की पहली तस्वीरें सामने आई थीं। जानें दादाभाई नौरोजी के जन्म, पुरंधर संधि और साइरस मिस्त्री के हादसे समेत आज की बड़ी घटनाएं।

आकाश मसने

Historical Events Of 4 September: इतिहास के पन्नों में 4 सितंबर की तारीख कई ऐसी अभूतपूर्व घटनाओं से भरी पड़ी है, जिन्होंने दुनिया के नक्शे, राजनीति और जनमानस को गहरे स्तर पर प्रभावित किया। दुनिया का सबसे बड़ा, वाष्प इंजन चालित यात्री जहाज टाइटैनिक, इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ लेकिन कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा। समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली तस्वीरें इसके डूबने के 73 वर्ष बाद 4 सितंबर 1985 को पहली बार सामने आईं।

दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया यह जहाज चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया था। इतिहास की शांतिकाल की सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक इस घटना में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 4 सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

1665 : मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।

1825 : प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म।

1888 : महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।

1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।

1946 : भारत में अंतरिम सरकार का गठन।

1967 : महाराष्ट्र का कोयना बांध भूकंप की चपेट में आकर ध्वस्त, 200 से ज्यादा लोगों की मौत।

1985 : 73 वर्ष पहले समुद्र में डूबे टाइटैनिक जहाज की तस्वीरें सामने आईं।

1999 : ईस्ट तिमोर में सम्पन्न जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।

2000 : श्रीलंका के जाफना की बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीतों के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गये।

2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मोहम्मद अली जिन्ना पर लिखी किताब पर गुजरात में लगा प्रतिबंध हटाया।

2020 : नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के तीन सदस्यों ने भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में छह दिनों के अंतराल में 'इनरलाइन' क्षेत्र में तीन चोटियों का आरोहण कर एक उपलब्धि हासिल की।

2022 : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में एक कार दुर्घटना में मौत।

2024 : जॉर्जिया के हाई स्कूल में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, कई घायल।

2025 : फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की आयु में निधन।

2025 : भारत के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया।

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान