3 सितंबर का इतिहास: 24 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, रूद्रकोंडा में मिला था वाईएसआर का क्षत-विक्षत शव

YSR Reddy Helicopter Crash: 3 सितंबर 2009 को आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री YSR राजशेखर रेड्डी का शव नल्लामल्ला के जंगलों में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद मिला था। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई थी।
YSR Reddy Helicopter Crash
वाईएसआर हेलीकॉप्टर हादसाफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on
Updated on

YSR Reddy Helicopter Crash 2009: आंध्र प्रदेश में वाईएसआर के नाम से प्रसिद्ध तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी का शव 2009 में तीन सितंबर के दिन ही मिला था। उन्हें लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दो सितंबर को नल्लामल्ला के जंगलों में लापता हो गया था और अगले दिन तीन सितंबर को कुर्नूल से कुछ दूरी पर स्थित रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला।

हेलीकॉप्टर में रेड्डी के साथ जा रहे चार अन्य लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई थी। लगभग 24 घंटे के अभियान के बाद वायुसेना के एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के मलबे का पता लगाया। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा इसमें सवार रेड्डी सहित सभी पांच लोगों की मृत्यु हो जाने की पुष्टि की।

देश-दुनिया के इतिहास में तीन सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1767 : कर्नल स्मिथ की सेना ने चंगमा की लड़ाई में निजाम और हैदर अली की संयुक्त सेना को हराया।

1833 : अमेरिका में बेंजामिन एचडे ने पहला अखबार 'न्यूयार्क सन' शुरू किया।

1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

1950 : एमीलियो नीनो फरिना पहले एफ1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।

1971 : कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1984 : दक्षिण फिलीपीन में भयानक तूफान में लगभग 1300 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल।

1998 : नेल्सन मंडेला ने गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाया, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति जताई।

2003 : पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर राजद्रोह का मुकदमा चलाने का फैसला किया।

2006 : भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2007 : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और उनके पुत्र अराफ़ात रहमान भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार।

2007 : चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी और जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने एक जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।

2008 : राजेन्द्र कुमार पचौरी संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) के दोबारा प्रमुख चुने गए।

2014: भारत और पाकिस्तान में एक साथ आई बाढ़ में दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।

YSR Reddy Helicopter Crash
नेल्सन मंडेला के जन्मदिन पर जानें उनके अनमोल विचार

2020: भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 राइफल भारत में बनाने के लिये एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दिया।

2022: भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।

2024: सरकार ने 23वें विधि आयोग का गठन किया।

2025 : बीजिंग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

2025 : जीएसटी परिषद ने दरों में व्यापक बदलाव को मंजूरी दी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com