लातूर में भूकंप से मची तबाही डिजाइन फोटो
नवभारत विशेष

30 सितंबर का इतिहास: लातूर के भीषण भूकंप से लेकर बाबरी मस्जिद फैसले तक, जानें आज की ऐतिहासिक घटनाएं

30 September History: 30 सितंबर का इतिहास बेहद खास और भावुक है। लातूर का भीषण भूकंप, बाबरी मस्जिद मामले का ऐतिहासिक फैसला और ब्रिटेन का कोयला युग का अंत जैसी बड़ी घटनाएं आज ही के दिन दर्ज हैं।

आकाश मसने

Historical Events of 30 September: इतिहास के पन्नों में 30 सितंबर की तारीख कई ऐसी यादों को समेटे हुए है, जिन्होंने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के राजनीतिक, सामाजिक और वैज्ञानिक परिदृश्य को गहराई से प्रभावित किया। यह दिन जहां एक तरफ प्राकृतिक आपदाओं और हादसों के दर्द से भरा है, वहीं दूसरी तरफ न्यायिक और ऐतिहासिक परिवर्तनों का साक्षी भी रहा है। आइए जानते हैं कि 30 सितंबर को देश और दुनिया में कौन-कौन सी बड़ी घटनाएं दर्ज हुईं।

महाराष्ट्र के लातूर में विनाशकारी भूकंप (1993)

वर्ष 1993 में 30 सितंबर का दिन महाराष्ट्र के लातूर जिले के लिए तबाही लेकर आया। अलसुबह आए भीषण भूकंप ने हजारों परिवारों को पल भर में उजाड़ दिया। रिक्टर पैमाने पर तीव्र झटकों के कारण 10,000 से अधिक लोगों की जान चली गई और पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया।

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में ऐतिहासिक फैसला (2020)

30 सितंबर 2020 को भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में अपना बहुप्रतीक्षित निर्णय सुनाया। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया। बरी किए गए प्रमुख नेताओं में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह शामिल थे।

जोधपुर के मेहरानगढ़ मंदिर में भगदड़ (2008)

साल 2008 में 30 सितंबर को राजस्थान के जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ किले में बने चामुंडा देवी मंदिर में एक भीषण हादसा हुआ। नवरात्रि के पहले दिन बम की अफवाह फैलने के कारण श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई। इस हृदयविदारक हादसे में 224 निर्दोष श्रद्धालुओं की कुचलकर मौत हो गई और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

30 सितंबर 2024 को ब्रिटेन का आखिरी कोयला आधारित बिजली संयंत्र 'रैटक्लिफ-ऑन-सोर स्टेशन' बंद हो गया, जिससे देश में औद्योगिक क्रांति को जन्म देने वाली कोयला विद्युत की 142 साल पुरानी व्यवस्था समाप्त हो गयी।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

1687 : औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।

1870 : फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पेरिन का जन्म। उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10,000 से अधिक लोगों की मौत। भूकंप का केन्द्र जबलपुर के 350 मील दक्षिण-पश्चिम में था।

1994 : अंतरिक्ष शटल एन्डेवर छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना।

1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया।

1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया। आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों की मौत।

2000 : ऑस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। हालांकि, आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोन्स के पांच पदक वापस ले लिए।

2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया।

2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत।

2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत।

2012 : इराक के बगदाद, ताजी, कुत, और बलद शहरों में सिलसिलेवार कार बम धमाके और हमले हुए थे, जिसमें 32 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

2018 : ईरान में जहरीली शराब पीने से 42 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। कम से कम 16 लोग हमेशा के लिए अंधे हो गए और 170 से अधिक लोगों की किडनी खराब होने के कारण डायलिसिस करना पड़ा।

2020 : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया।

2022 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिक्षा केंद्र पर आत्मघाती हमलावर के हमले में 19 लोगों की मौत।

2023 : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग आत्मघाती विस्फोटों में 65 लोगों की मौत।

2024 : अमेरिका में 'हेलेन' तूफान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हुई।

2025 : गाजा पर इजराइली हमले में 31 फलस्तीनियों की मौत।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी