ब्रिटेन की पहली महिला PM मार्ग्रेट थैचर फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

28 नवंबर का इतिहास: ब्रिटेन की पहली महिला पीएम थैचर का इस्तीफा, नॉर्वे का EU को इनकार

November 28 History: 28 नवंबर 1990 को ब्रिटेन की पहली महिला PM मार्ग्रेट थैचर ने इस्तीफा दिया था। इसी तारीख को 1994 में नॉर्वे ने दूसरी बार जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकरा दी थी।

अंकिता पटेल

Highlights:

  • 28 नवंबर 1990 को ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने इस्तीफा दिया था।

  • उन्होंने 11 वर्षों तक प्रधानमंत्री पद संभाला था।

  • थैचर को 'लौह महिला' के नाम से जाना जाता था।

  • इसी दिन नॉर्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराई थी।

Thatcher Resigns as UK Prime Minister: इतिहास में 28 नवंबर की तारीख दो बड़ी घटनाओं की साक्षी है। वर्ष 1990 में इसी दिन ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने सत्ता छोड़ दी थी और वह भी 28 नवंबर का ही दिन था, जब नॉर्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था। इससे पहले 1972 में भी नॉर्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के खिलाफ मत दिया था।

ब्रिटेन में 'लौह महिला' के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद 'डाउनिंग स्ट्रीट' का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। उन्होंने 11 वर्ष तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभाला और 1827 के बाद वह देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली प्रधानमंत्री रहीं।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1872 : विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।

1893 : न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912 : इस्माइल कादरी के नेतृत्व में तुर्की से अल्बानिया की आजादी का ऐलान किया गया।

1919 : लेडी एस्टर 'ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स' के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

1967: ब्रिटेन में 'फुट एंड माउथ' बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।

1990 : ब्रिटेन की 'लौह महिला' मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।

1994 : नॉर्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई।

1997 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2000 : नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की अनुमति दी।

2020 : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 93 लाख से अधिक हुई।

2025 : दक्षिणी सीरिया में छापेमारी के दौरान इजराइली सेना की गोलीबारी में 13 लोगों की मौत।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Heavy Rain Alert: 28-29-30 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक