
IND vs NZ 2nd Test Christchurch Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है, जिससे यहां उन्हें हराना टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन के लाइव स्कोर जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...