ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का निधन फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

27 नवंबर का इतिहास: फिलिप ह्यूज से रमन लांबा तक, क्रिकेट के मैदान पर हुए दर्दनाक हादसे

Phillip Hughes Death: क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे हादसे हुए, जिन्होंने खेल जगत को झकझोर दिया। 27 नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का निधन हुआ था।

अंकिता पटेल

Highlights:

  • 27 नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज का बाउंसर लगने से निधन हुआ था।

  • मैच के दौरान गेंद उनके सिर पर लगी थी।

  • भारतीय क्रिकेटर रमन लांबा की भी 1998 में ढाका में सिर पर गेंद लगने से मौत हुई थी।

  • लांबा ने भारत के लिए 4 टेस्ट और 32 वनडे मैच खेले थे।

Cricket Players Death After Ball Injuries: क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हर दिन बनने वाले रिकॉर्ड की चर्चा तो बहुत होती है, लेकिन कभी-कभी ऐसा कुछ हो जाता है, जो इतिहास में अलग तरह से दर्ज होता है। वर्ष 2014 में 27 नवंबर को भी एक ऐसी ही घटना हुई, जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज का एक मैच के दौरान सिर में बाउंसर लगने से निधन हो गया।

हालांकि, यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी विभिन्न देशों के खिलाड़ी बल्लेबाजी के दौरान अथवा क्षेत्ररक्षण के दौरान गेंद लगने से अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें भारत के बल्लेबाज रमन लांबा शामिल हैं। चार टेस्ट मैच और 32 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रमन लांबा की 1998 में ढाका में एक क्लब मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 नवंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1795 : एक बांग्ला नाटक का कलकत्ता के एजरा स्ट्रीट में स्टेज पर पहली बार सार्वजनिक मंचन किया गया।

1895 : स्वीडन के केमिस्ट, इंजीनियर और उद्योगपति अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल ने अपनी वसीयत पर हस्ताक्षर किए, जिसके आधार पर नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की गई और 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गए। अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट और कई अन्य शक्तिशाली विस्फोटकों की खोज की थी।

1907 : प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म। आज की पीढ़ी उन्हें भले अमिताभ बच्चन के पिता के तौर पर जानती हो, लेकिन हिंदी साहित्य में उनका योगदान सदैव सराहा जाता रहेगा।

1940 : ब्रूस ली का जन्म। सान फ्रांसिस्को में जन्मे और हांगकांग में पले बढ़े ब्रूस को मार्शल आर्ट में महारत हासिल थी और उन्होंने 70 के दशक में मार्शल आर्ट पर आधारित बहुत सी फिल्मों में काम किया और इस कला का दुनियाभर में प्रसार किया।

1975: बीबीसी के कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता रोस मैक्वर्स्टर की गोली मारकर हत्या। उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के सह संस्थापक के तौर पर भी जाना जाता है।

2001 : हब्बल टेलीस्कोप ने सौर मंडल से बाहर ओसाइरस ग्रह पर हाइड्रोजन युक्त वायुमंडल की खोज की। सौरमंडल से बाहर ऐसा वायुमंडल वाला यह पहला ग्रह है।

2005 : फ्रांस में इजाबेल दिनोरे नामक महिला का दुनिया में पहली बार सफल आंशिक चेहरा प्रतिरोपण हुआ।

2008 : पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन।

2012 : यूरोजोन ने वित्तीय संकट से जूझ रहे यूनान को 43.7 अरब यूरो का ऋण देने की घोषणा की।

2014 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की बाउंसर लगने से मौत।

2019 : पृथ्वी की बेहद साफ तस्वीर लेने वाले भारत के 'कार्टोसैट-3' उपग्रह का सफल प्रक्षेपण।

2022: नेपाल के चुनाव में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

2024 : इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष विराम शुरू।

2025: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 21 साल की सजा।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट