डॉ. भीमराव आंबेडकर फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

25 नवंबर का इतिहास: आर्थिक-सामाजिक गैरबराबरी पर आंबेडकर की चेतावनी आज भी प्रासंगिक

Constitution Assembly Address: 25 नवंबर 1949 को डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान सभा में समापन भाषण दिया था। उन्होंने आर्थिक और सामाजिक गैरबराबरी को देश के सामने बड़ी चुनौती बताया था।

अंकिता पटेल

Highlights:

  • 5 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आखिरी बैठक हुई थी।

  • डॉ. आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था।

  • उन्होंने आर्थिक और सामाजिक असमानता को बड़ी चुनौती बताया।

  • उन्होंने समानता को राष्ट्र निर्माण का जरूरी आधार माना था।

Ambedkar Vision for Social Equality: इतिहास में 25 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत की एक बड़ी महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। संविधान सभा की 25 नवंबर 1949 को आख़िरी बैठक में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था।

यहां यह उल्लेखनीय है कि बाबा साहब ने उस समय जिन चुनौतियों को राष्ट्र निर्माण में बाधक करार दिया था, वह आज भी उतनी ही विकरालता के साथ देश के सामने मौजूद हैं। यह उनकी दूरदर्शिता ही थी कि वह संविधान सभा के आख़िरी भाषण में आर्थिक और सामाजिक गैरबराबरी के ख़ात्मे को राष्ट्रीय एजेंडे के रूप में सामने लाए।

देश दुनिया के इतिहास में 25 नवंबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1741 : रूस की महारानी एलिजाबेथ ने इंपीरियल रशियन गार्ड्स की मदद से तख्तापलट कर सेंट पीटर्सबर्ग की सत्ता पर कब्जा जमाया।

1866 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1867 : अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

1948 : भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की स्थापना।

1949 : संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया।

1960 : टेलीफोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।

1975 : सूरीनाम को हॉलैंड से आजादी मिली।

2001 : पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचीं।

2016 : क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

2018 : यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) छोड़ने पर हामी भरी।

2023: पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, एक को तीन साल की सजा।

2024: पांच टेस्ट मैच की शृंखला के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया।

2025: यूक्रेन पर रूस के हमले में कम से कम छह लोगों की मौत।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार