महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जयंती फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

2 अक्टूबर का इतिहास: गांधी जयंती से शास्त्री जयंती तक, जानिए क्यों खास है यह दिन?

Gandhi Shastri Birthday: 2 अक्टूबर भारत के इतिहास की खास तारीख है। इस दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। जानें दोनों महान नेताओं के जीवन और योगदान की कहानी।

अंकिता पटेल

Gandhi Shastri Birth Anniversary: भारत के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख का खास महत्व है। यह तारीख देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था।

उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था।

देश-दुनिया के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1869 : मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म।

1904 : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म।

1929 : महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।

1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत।

1955 : मद्रास के पेरम्बूर में इंटीग्रल कोच फैक्टरी में रेल का पहला डिब्बा बनाया गया।

1968: मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत।

1985 : दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।

2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

2001: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी।

2006: परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2014: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में 'स्वच्छ भारत मिशन' की शुरुआत की।

2020: भारत में कोविड-19 के मामले 64 लाख के पार।

2022: इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में 125 लोगों की मौत।

2023: काटालिन कारिको और वीसमैन को कोविड रोधी एमआरएनए टीकों के विकास में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार।

2024: प्रशांत किशोर ने 'जन सुराज पार्टी' के नाम से अपना राजनीतिक दल बनाया।

2024: दक्षिणी गाजा पर इजराइली हमले में 51 लोगों की मौत।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र