ये जंगल राज नहीं तो क्या है? अनिल यादव पर गोलियों की बौछार से भड़के प्रशांत किशोर, कानून-व्यवस्था को घेरा

Patna Anil Yadav Firing: पटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव पर फायरिंग के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और इसे ‘जंगल राज’ बताया।

Prashant Kishor on Bihar Law and Order: पटना में पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव पर फायरिंग की घटना ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। जन सुराज पार्टी के नेता पर चली गोलियों पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर उनके ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना की। प्रशांत किशोर ने इसे जंगल राज बताते हुए कहा कि पूरे बिहार में यही स्थिति है। जो लोग अभी सत्ता में हैं और 'जंगल राज' का हवाला देकर सत्ता में आए थे, उन्हें ही इसका जवाब देना होगा। उन्होंने बिहार के लोगों से 'जंगल राज' से बचने के लिए उन्हें वोट देने को कहा था, लेकिन यह क्या है? अगर वह 'जंगल राज' था, तो यह क्या है? इस वीडियो में देखिए कैसे प्रशांत किशोर ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। साथ ही DGP की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com