बाल विवाह कानून सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो
नवभारत विशेष

1 अक्टूबर का इतिहास : जब बाल विवाह कानून में हुआ संशोधन, लड़कियों की शादी की उम्र 14 से बढ़कर हुई 18

Child Marriage Age: 1 अक्टूबर के इतिहास में बाल विवाह कानून में हुए अहम संशोधन का उल्लेख मिलता है। इसके तहत लड़कियों की विवाह योग्य आयु 14 से बढ़ाकर 18 वर्ष व लड़कों की आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष की गई।

अंकिता पटेल

Child Marriage Act Amendment India: इतिहास में 1 अक्टूबर की तारीख बाल विवाह कानून में हुए एक महत्वपूर्ण संशोधन से जुड़ी है। इस संशोधन के तहत लड़कियों की विवाह योग्य आयु 14 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष और लड़कों की विवाह योग्य आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई।

इसका उद्देश्य कम उम्र में होने वाले विवाह पर रोक लगाकर बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा को बढ़ावा देना था।

देश-दुनिया के इतिहास में एक अक्टूबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1847 : एनी बेसेंट का लंदन में जन्म।

1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई।

1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।

1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।

1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की।

1967 : भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना।

1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।

1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई।

2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।

2020 : महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेज़र निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सफल परीक्षण किया।

2022: देश में 5जी सेवा शुरु।

2025: ब्रिटेन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े 70 लोगों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाया।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन

जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्ते सील, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; AISA-SFI और AAP का आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

Weather Update: कहीं 40 डिग्री गर्मी, कहीं -4°C ठंड तो कहीं बाढ़, 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

12 साल में कितना बदला भारत, स्वच्छ भारत मिशन ने बदली गांव-शहरों की तस्वीर, आंकड़ों में समझें असर