ऋषि पंचमी व्रत नियम  (सौ.AI)
धर्म

Rishi Panchami : ऋषि पंचमी पर महिलाएं इन चीजों से जरूर बनाएं दूरी, एक भूल से प्रभावित हो सकता है पूजा का फल

Rishi Panchami : ऋषि पंचमी व्रत के दिन पूजा के दौरान महिलाओं को कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए। जानें किन चीजों का सेवन या काम करने से पूजा का फल प्रभावित हो सकता है।

सीमा कुमारी

Rishi Panchami Vrat Niyam : आज 15 सितंबर 2026 को ऋषि पंचमी मनाया जा रहा है। यह व्रत महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाए किसी देवी-देवता की पूजा न करके बल्कि सप्तऋषियों की पूजा करती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऋषि पंचमी पर विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से महिलाओं के सभी पाप मिट जाते हैं। यह पर्व जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए प्रायश्चित का दिन माना जाता है और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

वही इस दिन कुछ नियमों का पालन करना भी बहुत जरूरी बताया गया है। ऐसे में आइए जानते है इस दिन क्या नही करना चाहिए?

ऋषि पंचमी पर क्या नही करना चाहिए?

गेहूं या चावल का सेवन न करें

ऋषि पंचमी व्रत को मासिक धर्म और आत्मशुद्धि से जुड़ा पर्व बताया गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन जो महिलाएं व्रत करती हैं उन्हें भूलकर भी हल से जोते हुए अनाज यानी गेहूं या चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना व्रत का फल नहीं मिलता है।

तामसिक भोजन करने से बचें

कहा जाता है कि, इस दिन हल से जोते हुए अनाज का सेवन के अलावा, तामसिक भोजन में लहसुन, प्याज, मांसाहार और नशीली चीजों का प्रयोग भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

क्रोध और अपशब्द से बचें

ऋषि पंचमी व्रत के दिन महिलाओं को किसी से अपशब्द बोलने या गुस्सा करने से बचें। घर में शांति बनाए रखें।

जरूरतमंदों की सेवा करना न भूलें

ऋषि पंचमी व्रत के दिन जरूरतमंदों की सेवा करना न भूलें। उन्हें जरूरत का सामान दान में देना चाहिए। अगर आप इस दिन किसी को भी कष्ट पहुंचाती हैं, तो पूजा स्वीकार्य नहीं मानी जाती है।

नमक का सेवन न करें

ऋषि पंचमी व्रत के दिन नमक का सेवन करने की मनाही होती है, इसलिए इस दिन भूलकर भी नमक का सेवन न करें।

LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम; जानें नए रेट

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?