विंड चाइम (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Windchimes में छुपी हो सकती है आपकी किस्मत, जानिए किस दिशा में लगाना होगा सबसे शुभ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम्स सही दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सौभाग्य के द्वार खुलते हैं। कैसे एक सही विंड चाइम आपकी किस्मत के दरवाजे खोल सकती है।

सीमा कुमारी

Wind Chimes For Good Luck: बहुत से लोग अपने घरों को सजाने के लिए विंड चाइम लगाते है। वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विंड चाइम लगाना बेहद शुभ माना गया है।मान्यता है कि विंड चाइम लगाने से घर की पॉजिटिविटी बढ़ती है।

हवा के झोंकों के साथ जब घर में विंड चाइम या छोटी घंटियों की सुरीली आवाज गूंजती है, तो मन को एक अजीब सा सुकून मिलता है।

लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर इन्हें सही दिशा और सही तरीके से लगाया जाए, तो ये किस्मत का दरवाजा खोल सकती हैं। तो आइए जानते हैं कैसे एक सही विंड चाइम आपकी किस्मत के दरवाजे खोल सकती है।

विंड चाइम लगाने की क्या है सही दिशा

पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा

विंड चाइम खरीदते समय सबसे पहले उसकी दिशा और धातु पर ध्यान देना चाहिए। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में विंड चाइम लगाना चाहते हैं, तो धातु (Metal) से बनी विंड चाइम का चुनाव करें। यह दिशा बच्चों के करियर और सौभाग्य के लिए उत्तम मानी जाती है।

पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा

वहीं, अगर आप घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व (East or South-East) दिशा को सजाना चाहते हैं, तो लकड़ी (Wood) या बांस से बनी विंड चाइम सबसे शुभ फल देती है। ऐसा माना जाता है कि लकड़ी का तत्व विकास और उन्नति का प्रतीक है।

छड़ों की संख्या का जादुई अंक

विंड चाइम में छड़ों (Rods) की संख्या का भी अपना महत्व है। घर में शांति और क्लेश दूर करने के लिए 7 या 8 छड़ों वाली विंड चाइम लगानी चाहिए। वहीं, अगर आप अपनी लोकप्रियता या सामाजिक दायरे को बढ़ाना चाहते हैं, तो 6 छड़ों वाली विंड चाइम को उत्तर-पश्चिम दिशा में लटकाना लाभकारी होता है।

घर के मुख्य द्वार पर घंटी का महत्व

सिर्फ विंड चाइम ही नहीं, घर के मुख्य द्वार पर छोटी पीतल की घंटी लटकाना भी सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है। जब भी कोई दरवाजा खोलता है, तो घंटी की आवाज से घर की 'डेड एनर्जी' (रुकी हुई ऊर्जा) एक्टिव हो जाती है। यह आवाज घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक शक्तियों को बाहर ही रोक देती है।

किन स्थानों में लगाना अशुभ

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, कभी भी ऐसी जगह विंड चाइम न लगाएं, जहां उसके नीचे कोई बैठता हो या सोता हो। इसके अलावा, किचन या स्टोर रूम के अंधेरे कोनों में भी इसे लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि वहां इसकी ऊर्जा का सही प्रवाह नहीं हो पाता।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत