उत्तर दिशा में किन चीजों को रखना शुभ और अशुभ ( सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें जूते चप्पल और कूड़ेदान, चली जाएगी घर आई लक्ष्मी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा को मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की मानी जाती है। इस दिशा में कुछ चीजों को रखने से घर में घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

सीमा कुमारी

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि वास्तु शास्त्र से जुड़े नियमों का पालन करने से पॉजीटिव रिजल्ट देखने मिलते है। अगर आप अपने घर व ऑफिर में कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको पॉजीटिव रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।

इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में हर दिशा का महत्व माना गया है। आज हम आपको उत्तर दिशा में जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। इस दिशा का संबंध कुबेर जी से माना गया है, जो धन और समृद्धि के देवता हैं।

उत्तर दिशा में किन चीजों को रखना शुभ

धन, तिजोरी रखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में धन, तिजोरी या महत्वपूर्ण कागजात रखना शुभ होता है। इससे घर में पैसों की कमी नहीं होती है। इसी स्थान पर कुबेर देव की प्रतिमा या तस्वीर लगाने से धन लाभ के अवसर बनते हैं। अगर कुबेर यंत्र यहां स्थापित किया जाए तो कारोबार और पेशे में प्रगति होती है।

मनी प्लांट और तुलसी रखना

कहा जाता है कि, उत्तर दिशा में धन, तिजोरी आदि रखने के अलावा मनी प्लांट और तुलसी रखना भी बड़ा शुभ होता है। मनी प्लांट और तुलसी जैसे पौधे यहां लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, बांस का पौधा इस दिशा में लगाने से घर में समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है।

फाउंटेन, एक्वेरियम और क्रिस्टल रखना

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुबेर देव की कृपा पाने के लिए उत्तर दिशा में छोटा फाउंटेन, एक्वेरियम या धातु व क्रिस्टल से बना कछुआ रखना भी शुभ माना जाता है। नदी, झरने या जल प्रवाह की तस्वीरें लगाने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। इसके अलावा मुख्य द्वार पर नेम प्लेट और विंड चाइम्स लगाने से घर में शुभ ऊर्जा आकर्षित होती है।

किन चीजों को रखना अशुभ

ज्योतिषियों के अनुसार,उत्तर दिशा में कुछ चीजें रखना शुभ है तो वही कुछ चीजें यहां रखना अशुभ है जैसे- जूते-चप्पल, कूड़ेदान या भारी वस्तुएं रखने से बचना चाहिए। इससे कुबेर देव नाराज हो सकते हैं और आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।इस दिशा को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना जरूरी है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता