फूलेरा दूज पर राधारानी की पूजा का महत्व (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

भगवान कृष्ण और राधा रानी को समर्पित होता है फूलेरा दूज, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं

1 मार्च को हर साल की तरह फूलेरा दूज मनाया जाने वाला है जो हर वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर खास होता है। यह भगवान श्रीकृष्ण और राध रानी का संबंध जुड़ा हुआ जो प्रेम के प्रतीक को दर्शाता है।

दीपिका पाल

Phulera Dooj 2025: ब्रज में होली के त्योहार का जश्न शुरू हो गया है जो हर साल देश-दुनिया में चर्चित रहता है। इसमें ही 1 मार्च को हर साल की तरह फूलेरा दूज मनाया जाने वाला है जो हर वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर खास होता है। इस फूलेरा दूज से भगवान श्रीकृष्ण और राध रानी का संबंध जुड़ा हुआ जो प्रेम के प्रतीक को दर्शाता है। बताया जाता है कि, राधा और कृष्ण ने फूलेरा के दिन ही फूलों की होली खेली थी। इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

फूलेरा दूज में क्या करना चाहिए

फूलेरा दूज के दिन आपको पूजा करने के दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए...

  • इस फुलेरा दूज के दिन आपको विधि-विधान से राधा-कृष्ण की पूजा करनी चाहिए।
  • इस पूजा में श्रीकृष्ण की पूजा में दूर्वा, अक्षत, खीर आदि अर्पित करना शुभ माना जाता है।
  • इसके साथ ही राधा रानी और भगवान कृष्ण को इस दिन फूल भी अवश्य चढ़ाने चाहिए,फूल का इस दिन महत्व होता है।
  • अगर आपके घर में राधा कृष्ण की प्रतिमाएं हैं तो उन्हें रंग-बिरंगे वस्त्र इस दिन आपको पहनाने चाहिए।
  • भगवान कृष्ण के प्रिय भोग माखन, मिश्री का भोग पूजा के दौरान करें।
  • राधा रानी को इस दिन श्रृंगार की सामग्री और गुलाल अर्पित करनी चाहिए।
  • भगवान कृष्ण की प्रिय धेनु यानि गाय की भी इस दिन आपको सेवा करनी चाहिए।
  • इस दिन अगर कोई भी दंपत्ति पूजा और व्रत रखते है तो राधा-कृष्ण की तरह प्रेम और वैवाहिक संबंधों में निखार आता है।
  • इस दिन को खास बनाने के लिए अपने साथी को उपहार देते हैं तो स्नेह और प्रेम का बंधन मजबूत होता है।

फुलेरा दूज के दिन क्या न करें

  • इस व्रत के दौरान गलती से किसी को भी बुरा व्यहार नहीं करना चाहिए नहीं तो नुकसान पहुंच सकता है।
  • भोजन से जुड़े नियमों का भी पालन आपको करना चाहिए और इस दिन मांस, मदिरा आदि तामसिक चीजों को ग्रहण नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन राधा-कृष्ण को अर्पित किए गए प्रसाद, गुलाल, फूल को गलती से भी किसी के भी पैरों के नीचे न आने दें।
  • किसी के प्रति भी इस दिन अपने दिल में बैर भाव न लाएं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत