देव दिवाली के दिन क्या खरीदना है बड़ा शुभ 
धर्म

देव दिवाली के दिन क्या खरीदना है बड़ा शुभ, यहां जानिए

देव दिवाली के दिन दीप दान किया जाता है और सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा की जाती है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन कुछ चीजों को खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

सीमा कुमारी

Dev Deepawali 2024: हर साल देव दिवाली कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल देव दिवाली 15 नवंबर, दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है। जहां एक ओर देव दिवाली के दिन दीप दान किया जाता है और सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा की जाती है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन कुछ चीजों को खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देव दिवाली के दिन क्या के खरीदना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

सोना-चांदी खरीदना बड़ा शुभ

ज्योतिषयों के अनुसार, देव दिवाली के दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। सोना-चांदी आप गहनों के रूप में भी खरीद सकते हैं। इस दिन खरीदे गए जेवर बहुत लाभकारी माने जाते हैं।

खरीदें नया घर

अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो देव दिवाली के दिन नया घर खरीदना सबसे ज्यादा शुभ होगा। आप इस दिन ज़मीन भी खरीद सकते हैं या घर का सौदा पक्का कर सकते हैं।

खरीदें नए वस्त्र

देव दिवाली के दिन नए वस्त्र खरीदकर घर लाने का विधान है। विशेष रूप से ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली के दिन शादी क जोड़ा खरीदकर घर लाने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।

खरीदें नए दीए

देव दिवाली के दिन दीप दान के लिए नए दीये अवश्य लाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली के दिन नए दीये घर में लाकर जलाने से सकारात्मकता बढ़ती है और बुरी ऊर्जा दूर होती है।

खरीदें लक्ष्मी यंत्र

देव दिवाली के दिन घर में लक्ष्मी यंत्र स्थापना करने से घर की उन्नति होती है। घर की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने लगता है और धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

देव दिवाली का महत्व

सनातन धर्म में देव दिवाली का बहुत अधिक महत्व हैं। देव दिवाली को लेकर ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं और गंगाघाट पर दिवाली मनाते हैं। इसलिए इस दिन दीप जलाने की परंपरा हैं। लोग इस शुभ दिन पर दीपदान भी करते हैं। देव दिवाली पर वाराणसी में अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद