अगहन पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

गुरुवार को है 'मार्गशीर्ष पूर्णिमा', इन 10 गलतियों की वजह से निष्फल हो सकती है आपकी पूजा

Margashirsha Purnima 2025: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा को बेहद शुभ और फलदायी माना गया हैं। कहा जाता है कि इस दिन शास्त्रों के अनुसार कुछ काम करने की मनाही होती हैं। जानिए क्या है वो काम।

सीमा कुमारी

Margashirsha Purnima Kab Hai 2025: 4 दिसंबर 2025 को साल का आखिरी पूर्णिमा यानी मार्गशीर्ष पूर्णिमा मनाई जा रही है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से मार्गशीर्ष पूर्णिमा सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में रहता है और उसके दर्शन और पूजन का विशेष फल प्राप्त होता है।

अगहन पूर्णिमा पर चंद्र देवता के अलावा भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है क्योंकि इनकी कृपा से साधक के सभी कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती है।अगहन पूर्णिमा व्रत पर पुण्यफल पाने और पाप से बचने के लिए कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

अगहन पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए

  • पूर्णिमा पर मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा पर कद्दू जैसी सब्जी नहीं खानी चाहिए।
  • इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए और बाल धोने भी नहीं चाहिए।
  • पूर्णिमा के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए।
  • इस दिन  लड़ाई-झगड़ा या वाद-विवाद न करें।
  • पूर्णिमा पर झूठ न बोलें और बुरा भला न कहें।
  • पूर्णिमा पर गुस्सा न करें और मन को शांत रखें।
  • पूर्णिमा पर किसी का दिल न दुखाएं और बुजुर्गों-महिलाओं का सम्मान करें।
  • पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
  • अगर पूर्णिमा पर व्रत रखा हो तो दिन में न सोएं।
  • पूर्णिमा पर किसी भी पेड़ को नहीं काटना चाहिए।
  • पूर्णिमा पर किसी जरूरतमंदों को खाली हाथ न लौटाएं।
  • पूर्णिमा के दिन दूध का लेन-देन नहीं करना चाहिए।

पूर्णिमा के दिन क्या करना होता है शुभ

  • गंगा स्नान करना

हिन्दू मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य को अनंत पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी साधक पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करता है, उसके सभी पाप मिट जाते हैं और आत्मा शुद्ध होकर मोक्ष की ओर अग्रसर होती है। यदि आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं है, तो आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

  • दान-पुण्य करना

शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना भी काफी शुभ माना गया है। ऐसे में आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गरीबों में अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, वस्त्र, गुड़, तिल और धन का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े व कंबल आदि का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

  • दीपदान करना

पूर्णिमा के दिन दीपदान करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद पवित्र नदियों जैसे गंगा में स्नान करें। अन्यथा आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

इसके बाद दीपदान करें और इस दौरान "ॐ नमो नारायणाय" व ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z