बुध ग्रह कमजोर (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

अगर बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो भूलकर भी बुधवार को न करें ये 5 काम

Budh Graha Effects:ज्योतिष के अनुसार बुधवार भगवान गणेश और बुध ग्रह का दिन है। इस दिन की गई कुछ गलतियाँ बुध दोष बढ़ा सकती हैं। जानिए बुधवार को भूलकर भी न करने वाले 5 काम और उनके उपाय।

सीमा कुमारी

Wednesday Astrology Significance: सनातन धर्म में सप्ताह के हर दिन किसी न किसी देवी-देवता व ग्रह को समर्पित है। जिस प्रकार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है ठीक उसी प्रकार बुधवार का दिन विध्नहर्ता भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा और सुख-संपत्ति का प्रभाव देता है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ कार्य करने से बुध ग्रह कमजोर हो सकता है और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानिए बुधवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

बुधवार को क्या गलती से भी नहीं करना चाहिए

  • काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए

ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व है क्योंकि हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक है। कहा जाता है कि, बुधवार को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने से दांपत्य जीवन और कार्यों में रुकावट आती है।

  • पैसों का लेन-देन न करें

कहा जाता है कि, बुधवार के दिन काले रंग के कपड़े के अलावा पैसों का लेन-देन से भी बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन किसी को उधार देना या किसी से उधार लेना शुभ नहीं माना जाता। कहते है कि, इस दिन दिया गया उधार पैसा वापस मिलने में कठिनाई होती है। साथ ही, लिया गया उधार आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।

  • महिलाओं का अपमान न करें

बुधवार के दिन घर की बेटियों, बहनों या भतीजियों का अपमान भूलकर भी न करें। उन्हें उपहार देना या प्रसन्न रखना बुध ग्रह को शुभ बनाता है। यदि इस दिन आप उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं, तो इससे बुध दोष लग सकता है और घर की सुख-शांति भंग हो सकती है।

  • न करें कटु वाणी का प्रयोग

इस दिन किसी से कटु वाणी का प्रयोग भी न करें। बुध ग्रह वाणी और संचार का कारक माना जाता है। बुधवार को झूठ बोलना, किसी की निंदा करना या कठोर भाषा का प्रयोग करना आपके रिश्तों और करियर दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

  • पश्चिम दिशा की यात्रा

शास्त्रों में बताया गया है कि, बुधवार को पश्चिम दिशा की यात्रा करना 'दिशाशूल' माना गया है। यानी इस दिशा में यात्रा करने से कार्यों में असफलता या दुर्घटना का भय रहता है। यदि यात्रा अनिवार्य हो, तो गुड़ या धनिया खाकर ही घर से निकलें।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात