सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

माता सरस्वती की पूजा में ये वस्तुएं हैं अनिवार्य, नोट कर लें बसंत पंचमी की पूजन सामग्री

आप अगर घर पर ही सरस्वती पूजा कर रहे हैं, तो आपको कुछ विशेष पूजा सामग्री की जरुरत पड़ सकती है। यहां आप जानेंगे बसंत पंचमी की पूजा में किन सामग्रियों की जरूर पड़ती है और इसकी पूजा विधि क्या है।

सीमा कुमारी

Basant Panchami 2025: ज्ञानदायिनी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पावन पर्व इस बार 2 फरवरी 2025 रविवार को पूरे देशभर में मनाई जा रही है। इस दिन विद्या, ज्ञान और कला की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। मां शारदा की उपासना करने से बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है।

कहते हैं कि इस तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं, इसलिए सभी धार्मिक व शिक्षा संस्थानों में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है।

इस पर्व की खास रौनक बनारस के घाट और पतंगों से भरे गुजरात में देखने को मिलती हैं। इस तिथि पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो पूजा के लिए बेहद शुभ है। इस दौरान पूजा हमेशा संपूर्ण सामग्री से करनी चाहिए, इससे देवी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आइए सरस्वती पूजा की संपूर्ण समग्री के बारे में जानते हैं।

जानिए बसंत पंचमी 2025 सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट

माता सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर

लकड़ी की चौकी और बिछाने के लिए पीले रंग का कपड़ा

पीले रंग की साड़ी या चुनरी

पीले रंग के फूल, पीले रंग के फूलों की माला

अक्षत, सिंदूर, हल्दी, सुपारी, धूप-अगरबत्ती, घी, दीया-बाती

जल के लिए कलश, नारियल, पूजा थाली, आम के पत्ते

केला, बेर, मौसमी फल

बूंदी, बूंदी के लड्डू, मीठे पीले चावल, खीर

आप यहां से भी सरस्वती माता की आरती पढ़ सकते हैं :

सरस्वती आरती

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।

सद्गुण, वैभवशालिनि, त्रिभुवन विख्याता ।।जय..।।

चन्द्रवदनि, पद्मासिनि द्युति मंगलकारी।

सोहे हंस-सवारी, अतुल तेजधारी।। जय.।।

बायें कर में वीणा, दूजे कर माला।

शीश मुकुट-मणि सोहे, गले मोतियन माला ।।जय..।।

देव शरण में आये, उनका उद्धार किया।

पैठि मंथरा दासी, असुर-संहार किया।।जय..।।

वेद-ज्ञान-प्रदायिनी, बुद्धि-प्रकाश करो।।

मोहज्ञान तिमिर का सत्वर नाश करो।।जय..।।

धूप-दीप-फल-मेवा-पूजा स्वीकार करो।

ज्ञान-चक्षु दे माता, सब गुण-ज्ञान भरो।।जय..।।

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।

हितकारी, सुखकारी ज्ञान-भक्ति पावे।।जय..।।

जानिए बसंत पंचमी का महत्व

बसंत पंचमी के दिन पीला और सफेद रंग पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ये दोनों रंग माता सरस्वती को अति प्रिय है। सफेद रंग पवित्रता और पीला रंग सकरात्मकता का प्रतीक है।

ऐसे में बसंत पंचमी के दिन इन दोनों रंग में से एक रंग के वस्त्र पहनकर माता सरस्वती की पूजा करें। देवी सरस्वती जी की पूजा करने से बुद्धि, विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही, संगीत और शिक्षा के क्षेत्र में भरपूर कामयाबी मिलती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत