वैलेंटाइन डे (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Valentine's Week में गलती से भी न दें ऐसे गिफ्ट, वरना बने रिश्ते में आ सकती है दरार

Wrong Gift: वैलेंटाइन डे में गिफ्ट चुनते समय हर चीज़ पर ध्यान दें। कोई भी गलत गिफ्ट आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। जानिए कौन से गिफ्ट से बचें और कैसे चुनें सही गिफ्ट ताकि आपका प्यार और मजबूत बने।

सीमा कुमारी

Valentine Day Par Apne Partner ko kya gift Na Kare: फरवरी का महीना आते ही यंगस्टर्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। चाहे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हो या फिर हस्बैंड वाइफ पार्टनर के लिए प्यार जताने के लिए ये पूरा हफ्ता परफेक्ट टाइम होता है। वैलेंटाइन डे जिसका इंतजार हर कपल को पूरे साल बेसब्री से रहता है।

यूं कहे प्यार करने वालों के लिए ‘वैलेंटाइन वीक’ किसी जश्न या त्योहार से कम नहीं है और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लोग तैयारियों में भी जुट जाते है।

वैलेंटाइन वीक में एक-दूसरे को गिफ्ट देने का भी चलन है। लेकिन आज हम आपको वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसे गिफ्ट बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए, वरना इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

वैलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट न करें

  • काले रंग के कपड़े

वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार,अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन डे के लिए ड्रेस खरीद रहे हैं तो एक बात ख़ास ध्यान रखें काले रंग के कपड़े भूलकर भी गिफ्ट न करें। क्योंकि, कभी भी उपहार में काले वस्त्र नहीं देने चाहिए। क्योंकि काले रंग को हिन्दू धर्म में अशुभ माना गया है। यदि कोई अनजाने में आपको इस रंग के कपड़े उपहार में देता है तो यह दुःख, कष्ट और पीड़ा का कारण बन सकता है। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें।

  • ताजमहल की प्रतिकृति

अक्सर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को ताजमहल की प्रतिकृति देते हैं। ताजमहल को प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसे गिफ्ट के तौर पर देना अशुभ माना जाता है। ताज महल में मुमताज की कब्र है। वास्तु शास्त्र में कब्र जैसी चीजें रिश्तों में नकारात्मकता पैदा करती हैं।

  • उपहार में रुमाल न दें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, किसी व्यक्ति को गिफ्ट यानी उपहार में रुमाल भी नहीं देना चाहिए। खासतौर से कपल एक-दूसरे को रुमाल गिफ्ट ने करें। इसकी वजह से आपको दुखों का सामना करना पड़ सकता है और पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की संभावना बनी रहती है।

  • जूते गिफ्ट न करें

वैलेंटाइन डे पर अपने पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट लेने जा रहे हैं तो जूते भी नहीं खरीदे। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, पार्टनर को कभी भी जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि जूते उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है।

  • घड़ी गिफ्ट न करें

इसके अलावा, अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के लिए गिफ्ट में घड़ी भूलकर भी न खरीदें। ऐसा करने से जीवन में तरक्की के रास्तों में रुकावट आती है और रिश्ते में दरार आने लगती है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट