भगवान विष्णु और शिव की पूजा  (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Vaikuntha Chaturdashi 2026: 23 नवंबर को होगा हरि-हर का मिलन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

Vaikuntha Chaturdashi Date: वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व 23 नवंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। जानें 23 नवंबर की तिथि, भगवान विष्णु और शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथा और काशी में हरि-हर मिलन की परंपरा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Vaikuntha Chaturdashi Story In Hindi: सनातन धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी का विशेष धार्मिक महत्व है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा की जाती है। इसे हरि-हर मिलन का पर्व भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और महादेव की आराधना करने से भक्तों को दोनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

देव दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाने वाला यह पर्व काशी में विशेष श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाता है। इस दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विष्णु को विशेष सम्मान के साथ विराजमान किया जाता है। भगवान विष्णु को प्रिय तुलसी दल भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं और महादेव को प्रिय बेलपत्र भगवान विष्णु को चढ़ाए जाते हैं।

वर्ष 2026 में वैकुंठ चतुर्दशी सोमवार, 23 नवंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा-

वैकुंठ चतुर्दशी तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व 23 नवंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान है।

  • पर्व की तिथि: सोमवार, 23 नवंबर 2026

  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 23 नवंबर को तड़के 2:36 बजे

  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 23 नवंबर को रात 11:42 बजे

  • निशिता काल पूजा मुहूर्त: रात 11:41 बजे से 24 नवंबर को रात 12:35 बजे तक

धार्मिक मान्यता के अनुसार, निशिता काल में भगवान विष्णु की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। वहीं, प्रातःकाल अरुणोदय के समय भगवान शिव की आराधना की जाती है।

भगवान विष्णु को कैसे मिला सुदर्शन चक्र?

शिवपुराण में वर्णित कथा के अनुसार, एक बार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु काशी पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव की आराधना करते हुए एक हजार कमल के फूल अर्पित करने का संकल्प लिया।

पूजा के दौरान जब भगवान विष्णु अंतिम कमल का फूल चढ़ाने लगे, तो एक पुष्प कम पड़ गया। भगवान विष्णु को कमलनयन कहा जाता है। ऐसे में अपना संकल्प पूरा करने के लिए उन्होंने अपना एक नेत्र निकालकर भगवान शिव को अर्पित करने का निर्णय लिया।

श्रीहरि की इस अटूट भक्ति से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने भगवान विष्णु को उनका नेत्र वापस दिया और उन्हें अपना शक्तिशाली अस्त्र सुदर्शन चक्र भेंट किया। तभी से इस दिन भगवान शिव और विष्णु की संयुक्त आराधना की परंपरा का विशेष महत्व माना जाता है।

कब करें भगवान विष्णु और शिव की पूजा?

वैकुंठ चतुर्दशी पर दोनों देवताओं की पूजा अलग-अलग समय पर करने की परंपरा बताई गई है-

निशिता काल: इस दिन मध्यरात्रि के निशिता काल में भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। भक्त श्रीहरि को कमल के फूल अर्पित करते हैं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हैं। मान्यता है कि इस समय पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

अरुणोदय काल: प्रातःकाल अरुणोदय के समय भगवान शिव की पूजा का विधान है। काशी में इस अवसर पर मणिकर्णिका घाट पर पवित्र स्नान की विशेष परंपरा भी निभाई जाती है।

दुनिया में युद्ध के बीच भारत में सभ्यताओं का, SCO फोरम में बोले PM मोदी; पाकिस्तानी मंत्री भी रहे मौजूद

भारत आ रहे पाक मंत्री की हसरत रह जाएगी अधूरी, सरकार ने नहीं दी ताज के दीदार की इजाजत, जानें क्यों लगाई रोक?

Cyclone Akvan Live: चक्रवात ‘अकवन’ कमजोर पड़ा, अगले कुछ घंटों में और घटेगी तीव्रता

2070 तक हिंदू आबादी में कितना होगा बदलाव? इन देशों में दोगुनी हो जाएगी संख्या, इस मुस्लिम देश का नाम भी शामिल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे