तुलसी का पौधा (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Tulsi Drying Signs: खतरे की घंटी! भूलकर भी न करें इन संकेतों को नजरअंदाज।

Tulsi Leaves Drying: अगर घर में लगा तुलसी का पौधा अचानक सूखने लगे, तो इसे धन संबंधी समस्याओं का संकेत माना जाता है। हालांकि, इसके पीछे देखभाल की कमी या मौसम का प्रभाव भी कारण हो सकता है।

सीमा कुमारी

Signs Of Drying Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना पौधे की पूजा-अर्चना करने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के सूखने पर कई विशेष संकेत मिलते हैं। अगर आपके भी घर के आंगन में लगी तुलसी सुख गई है, तो ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि इससे कौन-से संकेत मिलते हैं।

घर के आंगन में लगी तुलसी सूखने के क्या है? संकेत

  • आर्थिक संकट

धार्मिक एवं ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अगर घर में लगा तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)अचानक सूखने लगे तो इसका मतलब है कि आपके घर में धन से जुड़ी समस्या हो सकती है। साथ ही यह संकेत धन की देवी मां लक्ष्मी नाराजगी की ओर इशारा भी करता है।

  • विपत्ति संकट

इसके अलावा, तुलसी का पौधा सूखने पर जीवन में कोई बड़ी विपत्ति या संकट आने का संकेत भी माना जाता है। इसलिए घर में लगे तुलसी के सूखने की समस्या को इग्नोर न करें। ऐसे में पौधे को हरा-भरा करने के लिए उपाय जरूर करें।

  • नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ गया है, तो इससे तुलसी का पौधा सुख सकता है और परिवार के सदस्यों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होगी।

  • मां लक्ष्मी नाराज

अगर आपके घर में लगी तुलसी की पत्तियों का रंग पीला हो गया है, तो इसे अशुभ माना जाता है। इसे लक्ष्मी की नाराजगी या घर में धन की कमी का संकेत माना जाता है।ऐसे में पौधे को हरा-भरा करने के लिए उपाय जरूर करें।

  • तुलसी सूखने पर क्या

ज्योतिषयों के अनुसार, तुलसी सूखने पर पौधे को जड़ से निकालकर उसे किसी पवित्र नदी में बहा दें। इसके अलावा आप किसी पेड़ की जड़ में भी पौधे को दबा सकते हैं। इसके बाद गुरुवार या शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर में तुलसी का पौधा लगाएं।

तुलसी के पौधे को लगाने के लिए कौन-सी दिशा है शुभ?

तुलसी के पौधे को लगाने के लिए उत्तर-पूर्व और उत्तर दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, शुभ दिशा में तुलसी को लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

किस दिशा में न लगाएं तुलसी

तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा को यमराज की मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ सकता है।

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा

NEET PG 2026: आज नहीं...इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा; जानें पूरी डिटेल

हाथी चले बाजार... बयान पर बड़ा एक्शन, BPSC अधिकारी पर गिरी गाज! CM ने दिए निलंबन के आदेश

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन