शमी के पौधे से जुड़े उपाय, (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शमी का पौधा दूर करेगा जीवन की अड़चनें, बेटी के विवाह से लेकर नौकरी के योग और वास्तुदोष दूर करने के लिए करें ये उपाय

हिंदू धर्म में शमी के पौधे को बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस पौधे से जुड़े कुछ विशेष उपाय और टोटके आजमाकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि भी ला सकती हैं।

सीमा कुमारी

Vastu Tips: हिंदू धर्म में शमी के पौधे को बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के घरों में ये पौधा होता है वहां हमेशा शनिदेव और भगवान शिव की कृपा होती है। शमी का पौधा अत्यंत चमत्कारी और पूजनीय माना जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस पौधे से जुड़े कुछ विशेष उपाय और टोटके आजमाकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि भी ला सकती हैं। आइए जानते है इन उपाय और टोटके के बारे में-

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने के लिए शमी

ज्योतिषयों के अनुसार, जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है उन जातकों को रोजाना शमी के पेड़ की सेवा करनी चाहिए। सुबह रोजाना शमी के पौधे में जल चढ़ाएं और शाम को दीपक जलाएं। इसके अलावा शनिवार के दिन शमी के पौधे के सबसे निचले भाग में उड़द की काली दाल और काले तिल चढ़ाएं। इससे अगर आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो उसका दुष्प्रभाव कम होगा।

विवाह के लिए शमी के उपाय

यदि बेटी का विवाह बार-बार किसी वजह से टल जाता है और आप इन बाधाओं को दूर करना चाहती हैं तो किसी शनिवार से शुरू करके 45 दिनों तक शमी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक रोजाना शाम को जलाएं। जल्द ही विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी और बेटी को सुयोग्य वर मिलेगा।

जल्द नौकरी के लिए शमी के उपाय

कई बार आपकी ज्यादा मेहनत के बाद भी नौकरी मिलने में परेशानी होती है और वेवजह धन का व्यय होने लगता है। ऐसे में आप बुधवार के दिन शमी के 7 पत्ते बुधवार के दिन गणपति को चढ़ाएं। इस उपाय से जल्द ही नौकरी के योग बनेंगे।

वास्‍तुदोष को दूर के लिए शमी के उपाय

यदि आप शमी के पौधे (शमी के पौधे की पूजा के नियम) की रोजाना पूजा करती हैं और उसमें जल चढ़ाते हैं, तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। धन लाभ के लिए उपाय के तौर पर शमी के पौधे की जड़ में एक सुपारी और एक रुपये का सिक्का दबा दें। इसके साथ घर में ये पौधा लगाने के बाद उसमें थोड़ा गंगाजल भी डालें।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z