सोमवार के दिन करें ये महाउपाय ( सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

विवाह में आ रही अडचनें हों, आर्थिक तंगी या कोई घोर संकट, भोलेनाथ को चढ़ाएं ये वस्तुएं, सारे कष्ट हो जाएंगे छू मंतर

ज्योतिष-शास्त्र में भी भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने पर जातकों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। ऐसे में आज सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा पाने के विशेष उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते है

सीमा कुमारी

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देव को समर्पित है। जैसे कि आज सोमवार का दिन देवों के देव महादेव के समर्पित है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही व्रत आदि भी रखे जाते हैं। कहा जाता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

ज्योतिष-शास्त्र में भी भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने पर जातकों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। ऐसे में आज सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा पाने के विशेष उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन विशेष उपायों के बारे में-

भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने लिए सोमवार के दिन करें ये महाउपाय :

गन्ने का रस

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो सोमवार के दिन गन्ने का रस भगवान शिव को चढ़ाएं। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी और सुख-सौभाग्य लौटेंगे।

सोमवार के दिन दान करें

जैसा कि आप जानते हैं कि सनातन धर्म में दान का बड़ा महत्व हैं। अगर समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन एक मुट्ठी चावल और थोड़ी-सी मिश्री एक कपड़े में बांधकर मंदिर में दान करें।

भगवान शिव का अभिषेक करें

अगर आप शारीरिक या मानसिक कष्ट झेल रहे हैं तो सोमवार के दिन गंगाजल में काला तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें। पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर का शिखरध्वज हवा की उल्टी दिशा में क्यों लहराता है, जानिए क्या है पौराणिक कथा

'शिव रक्षा स्तोत्र' का पाठ करें

सोमवार के दिन शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ होता हैं। अगर आपका जीवन दुख और संकटों से घिरा हुआ है, तो सोमवार के दिन शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से सभी संकट दूर हो जाएंगे। साथ ही जीवन में खुशियां लौटेगीं।

भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग अर्पित करें

अगर मनचाहा साथी पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इस समय भगवान शिव को सफेद चंदन, बेलपत्र, काला तिल, धतूरा, भांग और सफेद फूल जरूर अर्पित करें। इससे भगवान आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं