Bada Mangal Rituals India: आज 19 मई 2026 को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन रामभक्त हनुमान जी की विशेष पूजा-आराधना के लिए समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही त्रेतायुग में भगवान श्रीराम से हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। इसलिए इस दिन का सनातन धर्म में बड़ा महत्व बताया गया हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के सभी मंगल बेहद कल्याणकारी संयोग लेकर आ रहे हैं, तो आइए तीसरे बड़े मंगल पर वीर बजरंगी को उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं।
आज तीसरे बड़े मंगल (Third Bada Mangal) पर वीर बजरंगी को उनका प्रिय भोग बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। हनुमान जी को पीला और लाल रंग बेहद प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे कुंडली में मंगल और गुरु ग्रह मजबूत होते हैं, जिससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
वीर बजरंगी को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग के अलावा, मीठा पान का भी भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से हनुमान जी सभी संकटों का नाश करते हैं।
भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम के परम भक्त होने की वजह से हनुमान जी को बिना तुलसी के तुलसी दल के लगाया गया कोई भी भोग स्वीकार नहीं होता। अगर आप उनके भोग में तुलसी दल शामिल करते हैं, तो घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें- Adhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
वीर बजरंगी की कृपा पाने के लिए रोट का भी भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है। यह भोग उत्तर भारत में बड़े मंगल पर गेहूं के आटे, गुड़ और घी से रोट तैयार किया जाता है।
तीसरे बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद हनुमान मंदिर जाकर या घर पर बजरंगबली की मूर्ति/चित्र के सामने दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान श्रद्धा से अपनी मनोकामना व्यक्त करें। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन कराना या दान करना भी बहुत पुण्यदायी माना जाता है।