चंद्रग्रहण पर रहेगी पंचक की छाया (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

मृत्यु पंचक में लग रहा है साल 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण, जानिए किन 3 राशियों को बरतनी होगी सावधानी

Mrityu Panchak: चंद्रग्रहण पर मृत्यु पंचक लगने के कारण कुछ राशियों के लिए कष्टदायक साबित हो सकता है। इसलिए, उनको ज्यादा सतर्क और ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत पड़ सकती है।

सीमा कुमारी

Mrityu Panchak Mein Lagega Chandra Grahan 7 September 2025: 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साथ-ही-साथ इस दिन मृत्यु पंचक भी रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, यह चंद्रग्रहण पूरे भारत समेत देश-दुनिया में दिखाई देगा। जैसा कि आप जानते हैं कि ज्योतिष-शास्त्र में चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है, लेकिन इसे धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है।

ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक ये चंद्रग्रहण बेहद खतरनाक साबित होने वाला है। क्योंकि, इस दिन मृत्यु पंचक लगने के कारण कुछ राशियों के लिए कष्टदायक साबित हो सकता है। इसलिए, उनको ज्यादा सतर्क और ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत पड़ सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किन राशियों के लिए ग्रहण और पंचक का संयोग खतरनाक साबित हो सकता है।

चंद्रग्रहण पर रहेगी पंचक की छाया, इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान:

तुला राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, चंद्रग्रहण पर पंचक की छाया रहने के कारण तुला राशि के जातकों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत होगी। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल 20 सितंबर तक रुक जाएं। निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी अंजान पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

मकर राशि

अगर बात दूसरी राशि यानी मकर राशि की करें तो यह चंद्रग्रहण मकर राशि वालों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। जैसे धन से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसमें आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। धैर्य बनाएं रखें।

सिंह राशि

चंद्रग्रहण पर पंचक की छाया रहने के कारण सिंह राशि के लिए थोड़ी परेशानियों से भरा रहने वाला हैं। जैसा कि आप जानते है कि सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इस राशि वालों के लिए अगले 15 दिन परेशानी भरे साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

रिश्तों में मनमुटाव आ सकता है। कहीं भी पैसा सोच समझकर खर्च करना बेहतर होगा।  नौकरी बदलने का मन है तो कुछ समय के लिए रुक जाएं क्योंकि अभी ग्रह-नक्षत्र आपके पक्ष में नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता